ऑटो न्यूज़

New Maruti Suzuki Brezza CNG वर्जन में बूट की जगह मिलेगा अंडरबॉडी टैंक, क्या जल्द होगा लॉन्च

Maruti Suzuki Brezza: मारुति सुज़ुकी अपनी पॉपुलर SUV ब्रेजा को एक नए और अधिक प्रैक्टिकल अवतार में लेकर आ रही है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान ब्रेजा का नया वर्जन देखा गया, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव अंडरबॉडी CNG टैंक के रूप में देखा जा रहा है। इससे बूट स्पेस पूरी तरह से इस्तेमाल किया जा सकेगा और यात्रियों के लिए और भी सुविधाजनक अनुभव मिलेगा।

Image

Maruti Suzuki Brezza Underbody CNG Tank (Photo : maruti suzuki)

Maruti Suzuki Brezza: भारतीय एसयूवी बाजार में हमेशा से ही अपनी दमदार उपस्थिति बनाए रखने वाली मारुति सुजुकी ब्रेजा अब एक नए अवतार में जल्द ही वापस आने वाली है। मारुति सुजुकी पॉपुलर एसयूवी ब्रेजा के अगले वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। इसी कड़ी में इस एसयूवी के एक वर्जन को एक सबसे एक बड़े बदलाव अंडरबॉडी CNG टैंक के साथ देखा गया है। यह मॉडल पुराने CNG मॉडल्स की तुलना में अधिक प्रैक्टिकल अपग्रेड माना जा रहा है।

ब्रेजा का CNG टैंक

माना जा रहा है कि ब्रेजा का यह अपग्रेडेड वर्जन संभवतः MY26 मॉडलके रूप में बाजार में आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रेजा का CNG टैंक अब पारंपरिक तरीके से बूट (डिग्गी) में नहीं, बल्कि कार के नीचे (underbody) फिट किया जाएगा। अक्सर सीएनजी कारों की सबसे बड़ी परेशानी ही बूट स्पेस का कम होना होता है। इस नए डिजाइन बदलाव के साथ ग्राहकों की इस परेशानी को खत्म किया जा सकता है। इससे यात्रियों को पूरा डिग्गी स्पेस मिलेगा, जो लंबी यात्राओं और सामान रखने में काम का साबित होगा।

जल्द लॉन्च होगा नया मॉडल

मारुति सुजुकी ने इससे पहले इस तकनीक को अपनी विक्टोरिस SUV में पेश किया था और अब इस बदलाव को कंपनी ब्रेजा में भी पेश करने की तैयारी में है। टेस्ट म्यूल का बिना कैमोफ्लेज देखे जाने का मतलब यह हो सकता है कि ब्रेजा का अपडेटेड वर्जन बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है।

नए मॉडल का लुक और डिजाइन

टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि नई ब्रेजा का बाहरी डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा, लेकिन इसके पहिये पूरी तरह काले दिख रहे हैं और कुछ छोटे बदलाव भी देखे गए हैं। हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव कार के नीचे फिट किए गए CNG टैंक के रूप में देखा जा रहा है।

ब्रेजा के इंजन के बारे में उम्मीद की जा रही है कि यह पहले जैसा 1.5‑लीटर K15C पेट्रोल इंजन के साथ ही पेश की जाएगी। मौजूदा CNG वर्जन में पेट्रोल मोड में लगभग 99 hp पावर और 137.1 Nm टॉर्क मिलता है और CNG मोड में लगभग 87 hp पावर और 121.5 Nm टॉर्क मिलता है। नए underbody CNG डिजाइन के साथ माइलेज और परफॉर्मेंस में थोड़ा बदलाव संभव है।

अपग्रेड हो सकते हैं फीचर

इसके अलावा, नई ब्रेजा में फीचर अपग्रेड्स की भी उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स में यह संकेत मिलता है कि इसमें 10.25‑इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10‑इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Level 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे एडवांस फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जो इसे प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मजबूती से स्थापित करेंगे।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article