Royal Enfield जल्द ला रही नई Classic 650 Twin, चहेती बाइक का दमदार अवतार

2025 Royal Enfield Classic 650 Twin: रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का दमदार अवतरा हाल में शोकेस किया गया है। कंपनी इसकी बिक्री जनवरी 2025 में शुरू करने वाली है और क्लासिक बाइक पसंद करने वालों के सामने 650 ट्विन सीसी का दमदार इंजन विकल्प होगा। इसका स्टाइल और डिजाइन स्टैंडर्ड क्लासिक 350 से मिलता-जुलता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन
  • जल्द भारत में लॉन्च होगी ये बाइक
  • दमदार इंजन और क्लासिक स्टाइल

2025 Royal Enfield Classic 650 Twin: रॉयल एनफील्ड ने हाल में खत्म हुए आइकमा मोटर शो में माहौल बना के रखा। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा हटाया है, वहीं नई इलेक्ट्रिक स्क्रैंबलर बाइक का टीजर भी जारी कर दिया गया है। अब रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का दमदार अवतरा शोकेस किया गया है। कंपनी इसकी बिक्री जनवरी 2025 में शुरू करने वाली है और क्लासिक बाइक पसंद करने वालों के सामने 650 ट्विन सीसी का दमदार इंजन विकल्प होगा। इसका स्टाइल और डिजाइन स्टैंडर्ड क्लासिक 350 से मिलता-जुलता है।

Royal Enfield Classic 650 To Launch In January 2025

इसका स्टाइल और डिजाइन स्टैंडर्ड क्लासिक 350 से मिलता-जुलता है

दमदार के साथ हाइटेक हुई

रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 650 ट्विन मोटरसाइकिल ना सिर्फ दमदार इंजन के साथ आई है, बल्कि ये काफी आधुनिक भी बन गई है। दिखने में ये बहुत कुछ क्लासिक 350 जैसी की है, लेकिन इसे गोल हेडलैंप, क्रोम फिनिश वाला फ्यूल टैंक, चौड़ा हैंडलबार और रेट्रो स्टाइल फेंडर्स दिए गए हैं। हमारा मानना है कि इस मोटरसाइकिल की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये होगी जो 650 सीसी इंजन के हिसाब से बहुत आक्रामक होगी। इसके अलावा इसके साथ सामान्य रूप से यूएसडी फोर्क्स और नेविगेशन पॉड मिलने वाले हैं। यहां आप बाइक कस्टमाइज भी करा सकते हैं।

End of Feed