ऑटो न्यूज़

Oben की Electric Bikes अब खरीद सकेंगे इस राज्य के लोग, शुरू हुआ पहला शोरूम

Oben Electric Entry In Rajasthan: ओबेन इलेक्ट्रिक ने जयपुर में शोरूम और सर्विस सेंटर शुरू करने के साथ राजस्थान में अपनी शुरुआत कर दी है। यह शोरूम टोंक रोड, गांधी नगर स्थित है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025 तक भारत के 12 प्रमुख शहरों में 50 से अधिक शोरूम और सर्विस सेंटर खोलना है।

Image

कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025 तक भारत के 12 प्रमुख शहरों में 50 से अधिक शोरूम और सर्विस सेंटर खोलना है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ओबेन ने की राजस्थान में एंट्री
  • जयपुर में खोला पहला शोरूम
  • 50 से ज्यादा सर्विस सेंटर टर्गेट

Oben Electric Entry In Rajasthan: भारत की मशहूर घरेलू इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक ने जयपुर में शोरूम और सर्विस सेंटर शुरू करने के साथ राजस्थान में अपनी शुरुआत कर दी है। यह शोरूम टोंक रोड, गांधी नगर स्थित है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025 तक भारत के 12 प्रमुख शहरों में 50 से अधिक शोरूम और सर्विस सेंटर खोलना है। इस शोरूम में ओबेन इलेक्ट्रिक की लेटेस्ट कम्यूटर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रोर ईज़ी उपलब्ध होगी, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹89,999 है।

सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक

कंपनी की मानें तो ओबेन इलेक्ट्रिक की सफलता का आधार है रॉर ईज (Rorr EZ), जो उनकी लोकप्रिय रॉर प्रोडक्ट लाइन में एक नया जोड़ है। यह बाइक तीन बैटरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है – 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh। रॉर ईज एलएफपी (लिथियम आयरन फॉस्फेट) बैटरी तकनीक से लैस है, जो इसे 50% अधिक तापमान सहनशीलता और 2 गुना बैटरी जीवन प्रदान करती है, जिससे यह भारत की सड़कों के लिए सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक बनती है।

2,200 रुपये प्रति माह ईएमआई

इसकी मुख्य विशेषताएं हैं- टॉप स्पीड: 95 किमी/घंटा, रेंज: प्रति चार्ज IDC 175 किमी तक, चार्जिंग समय: केवल 45 मिनट में 80% चार्ज। यह बाइक शहरी यात्रियों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। जयपुर के कस्टमर केवल 2,999 रुपये की बुकिंग राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं और 2,200 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली लचीली ईएमआई योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

शहर के महत्व को रेखांकित किया

ओबेन इलेक्ट्रिक की फाउंडर और सीईओ मधुमिता अग्रवाल ने जयपुर में विस्तार पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'राजस्थान के जयपुर जैसे जीवंत बाजार में प्रवेश करना ओबेन इलेक्ट्रिक की भारत में मोबिलिटी को फिर से परिभाषित करने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 'मेक इन इंडिया' पहल में गर्व से जुड़े हुए ब्रांड के रूप में, प्री-बुकिंग के जरिए रॉर ईज को लेकर जयपुर के उत्साही जवाब ने हमारे विकास की कहानी में इस शहर के महत्व को रेखांकित किया है।

दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और केरल

जयपुर में लॉन्च के साथ, ओबेन इलेक्ट्रिक उत्तर भारत में अपनी विस्तार रणनीति को जारी रखते हुए एक बड़ा ईवी इकोसिस्टम बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और ज्यादा मजबूत कर रहा है। ब्रांड पहले से ही दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और केरल जैसे प्रमुख शहरों में कई शोरूम का संचालन करता है, जिससे पूरे देश में अपनी उपस्थिति को बढ़ा रहा है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article