2025 Mahindra New Bolero Facelift Launch: महिंद्रा ने भारत में अपने लोकप्रिय SUV मॉडल्स Bolero और Bolero Neo के अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिए हैं। 2025 Bolero की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि Bolero Neo की कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
2025 Mahindra New Bolero Facelift Launch/Photo-Timesnowhindi
2025 महिंद्रा Bolero: वेरिएंट्स और कीमत
| वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| B4 | ₹7.99 लाख |
| B6 | ₹8.69 लाख |
| B6 (O) | ₹9.09 लाख |
| B8 | ₹9.69 लाख |
नए वर्जन में बाहरी और अंदर की डिजाइन में बदलाव किए गए हैं, लेकिन इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लॉन्च के दौरान, महिंद्रा ने बताया कि Bolero मॉडल्स की अब तक कुल बिक्री 16.8 लाख यूनिट्स हो चुकी है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। इन नए बदलावों के साथ महिंद्रा बोलेरो अब भी टॉयोटा रुमियन, मारुति सुजुकी अर्टिगा और रेनॉ ट्राइबर जैसी एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट की गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती रहेगी।
2025 महिंद्रा Bolero: स्पेसिफिकेशन्स
2025 Bolero में पिछले मॉडल का ही 1.5-लीटर mHawk75 डीज़ल इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 75bhp पावर और 210Nm टॉर्क देता है। बाहरी हिस्से में Bolero का कुल आकार वैसा ही है, लेकिन इसे नया 5-स्लैट ग्रिल, फॉग लैंप्स और नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील्स मिले हैं। नया Stealth Black कलर इसे और भी एग्रेसीव लुक देता है। इंटीरियर में नई लेदरट (Leatherette) सीट्स और एयर फ्लो के लिए मेश डिज़ाइन दिया गया है। स्टियरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और अन्य फीचर्स के जरिए बेसिक फंक्शंस को ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें 17.8 सेमी का इंफोटेनमेंट यूनिट भी शामिल है।
2025 महिंद्रा Bolero Neo: स्पेसिफिकेशन्स
Bolero Neo में भी पुराने मॉडल का 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 100bhp पावर और 260Nm टॉर्क देता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। बाहरी डिजाइन में नया वर्टिकल स्लैट ग्रिल और R16 अलॉय व्हील्स शामिल हैं। नई कलर ऑप्शन Jeans Blue को भी पेश किया गया है।
2025 महिंद्रा Bolero Neo: इंटीरियर
इंटीरियर में लेदरट सीट्स और मेश पैटर्न के साथ रिफ्रेश्ड केबिन दिया गया है। टॉप वेरिएंट में Lunar Grey और निचले वेरिएंट में Mocha Brown कलर थीम है। इसके अलावा, 22.9 सेमी इंफोटेनमेंट यूनिट और रियर-व्यू कैमरा भी शामिल है। नया RideFlo टेक्नोलॉजी इसे फ्रीक्वेंसी-सेलेक्टिव डैम्पिंग के साथ अधिक आरामदायक बनाता है।
2025 महिंद्रा Bolero Neo: वेरिएंट्स और कीमत
| वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| N4 | ₹8.49 लाख |
| N8 | ₹9.29 लाख |
| N10 | ₹9.79 लाख |
| N11 | ₹9.99 लाख |
