2025 होंडा अमेज बिना किसी स्टिकर के नजर आई, 4 दिसंबर को आ रही नई सेडान

2025 Honda Amaze: हाल में ये किफायती कार टेस्टिंग के दौरान बिना किसी स्टिकर के देखी गई है जिससे डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। ये पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है। होंडा ने नई जनरेशन अमेज को हाइटेक फीचर्स से लबालब भर दिया है जिसमें एडीएएस भी शामिल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई होंडा अमेज का केबिन दिखा
  • अब मिलेंगे ADAS सेफ्टी फीचर्स
  • 4 दिसंबर को देश में होगी लॉन्च

2025 Honda Amaze: होंडा 4 दिसंबर 2024 को नई जनरेशन अमेज सेडान भारत में लॉन्च करने वाली है। हाल में ये किफायती कार टेस्टिंग के दौरान बिना किसी स्टिकर के देखी गई है जिससे डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। ये पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथ आ रही है। होंडा ने नई जनरेशन अमेज को हाइटेक फीचर्स से लबालब भर दिया है जिसमें एडीएएस भी शामिल है। कंपनी नई अमेज के केबिन को भी ताजा अंदाज देगी और इसके साथ कई नए और अपडेटेड कम्फर्ट फीचर्स मिलेंगे।

2025 Honda Amaze Spied Testing Again

2025 Honda Amaze पहले से बहुत आक्रामक चेहरे के साथरही है

एक्सटीरियर को क्या मिला

कार के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और इससे जुड़े डीआरएल, नई ग्रिल पर क्रोम वर्क, एलईडी फॉग लाइट्स नया बंपर दिया गया है। नई कार की साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसी ही नजर आ रही है, लेकिन यहां भी नए मशीन्ड अलॉय व्हील्स मिले हैं जो कार को हर एंगल से ताजा लुक देते हैं। पिछले हिस्से की बात करें तो इसे बहुत कुछ होंडा सिटी जैसा लुक दिया गया है। वैसे ही लुक वाले एलईडी टेललाइट्स, पिछला बंपर, शार्कफिन एंटीना इसमें आता है।

End of Feed