ऑटो न्यूज़

Royal Enfield Classic 650 Twin जनवरी में होगी लॉन्च, दमदार इंजन और धाकड़ लुक

Classic 650 Twin Launch Timeline: रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का दमदार अवतरा शोकेस किया गया है। कंपनी इसकी बिक्री जनवरी 2025 में शुरू करने वाली है और क्लासिक बाइक पसंद करने वालों के सामने 650 सीसी का दमदार इंजन विकल्प होगा। इसका स्टाइल और डिजाइन स्टैंडर्ड क्लासिक 350 से मिलता-जुलता है।

Image

रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का दमदार अवतरा शोकेस किया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 Twin
  • जनवरी 2025 में लॉन्च होगी बाइक
  • लुक, डिजाइन क्लासिक 350 जैसा

Classic 650 Twin Launch Timeline: इटली के मिलान में संपन्न हुए आइकमा मोटर शो 2024 में रॉयल एनफील्ड ने धूम मचा दी है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा हटाया है, वहीं नई इलेक्ट्रिक स्क्रैंबलर बाइक का टीजर भी जारी कर दिया गया है। अब रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का दमदार अवतरा शोकेस किया गया है। कंपनी इसकी बिक्री जनवरी 2025 में शुरू करने वाली है और क्लासिक बाइक पसंद करने वालों के सामने 650 ट्विन सीसी का दमदार इंजन विकल्प होगा। इसका स्टाइल और डिजाइन स्टैंडर्ड क्लासिक 350 से मिलता-जुलता है।

दमदार के साथ हाइटेक हुई

रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 650 ट्विन मोटरसाइकिल ना सिर्फ दमदार इंजन के साथ आई है, बल्कि ये काफी आधुनिक भी बन गई है। दिखने में ये बहुत कुछ क्लासिक 350 जैसी की है, लेकिन इसे गोल हेडलैंप, क्रोम फिनिश वाला फ्यूल टैंक, चौड़ा हैंडलबार और रेट्रो स्टाइल फेंडर्स दिए गए हैं। हमारा मानना है कि इस मोटरसाइकिल की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये होगी जो 650 सीसी इंजन के हिसाब से बहुत आक्रामक होगी। इसके अलावा इसके साथ सामान्य रूप से यूएसडी फोर्क्स और नेविगेशन पॉड मिलने वाले हैं। यहां आप बाइक कस्टमाइज भी करा सकते हैं।

कितना दमदार होगा इंजन

दमदार क्लासिक 650 ट्विन के साथ रॉयल एनफील्ड 648 सीसी का पैरेलल-ट्विन दंजन देगी, ये इंजन ब्रांड की इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी में भी मिलता है। ये फुर्तीला इंजन 47 पीएस ताकत और 52.3 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है जो स्मूद शिफ्टिंग सिस्टम वाला है। इस इंजन के साथ बाइक तेजी से रफ्तार पकड़ती है और आपको रोमांच का अनुभव मिलता है। तेज रफ्तार के हिसाब से इस बाइक के अगले और पिछले पहिये में क्रमशः 320 और 300 मिमी डिस्क ब्रेक्स मिलेंगे। इसके अलावा डुअल चैनल एबीएस भी बाइक को मिलेगा।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article