2024 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट एसयूवी भारत में हुई लॉन्च, पिछले मॉडल से सस्ती

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 17, 2024, 05:21 PM IST

JLR India ने 2024 मॉडल Discovery Sport SUV लॉन्च कर दी है। भारतीय मार्केट में इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 67.90 लाख रुपये है जो पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 3.50 लाख रुपये कम हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट लॉन्च
  • 67.90 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • पिछले मॉडल से करीब 3.5 लाख सस्ती

2024 Land Rover Discovery Sport: जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने 2024 डिस्कवरी स्पोर्ट एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 67.90 लाख रुपये रखी गई है। पिछले मॉडल से तुलना करें तो नई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का दाम करीब 3.50 लाख रुपये कम हो गया है। कंपनी ने नई एसयूवी को बड़े बदलावों के साथ मार्केट में उतारा है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर शामिल हैं। नई डिस्कवरी स्पोर्ट डायनामिक एसई पर बनी है जिसे दो इंजन विकल्प दिए गए हैं।

2024 Land Rover Discovery Sport

पिछले मॉडल से तुलना करें तो नई लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का दाम करीब 3.50 लाख रुपये कम हो गया है

कितने दमदार हैं इंजन

2024 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट में पहला 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है जो 245 एचपी के साथ 365 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। दूसरे नंबर पर 2.0-लीटर इंजीनियम डीजल इंजन आता है जो 201 एचपी ताकत और 430 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इस दोनों दमदार इंजन विकल्पों को सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है। जहां एसयूवी के एक्सटीरियर में बदलाव साफ नजर आ रहे हैं, वहीं 19-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स और नया नीले रंग का पेंट इसे कुछ खास बनाते हैं।

End of Feed