हाइटेक फीचर्स से लबालब होगी 2025 Kia Carnival फेसलिफ्ट, सेगमेंट में देगी तगड़ी टक्कर

New Kia Carnival Ready For Launch: किआ इंडिया 3 अक्टूबर को नई कार्निवल प्रीमियम एमपीवी भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने 16 सितंबर से ही नई कार्निवल फेसलिफ्ट की बुकिंग लेना शुरू किया है। इसने पहले दिन की बुकिंग्स में 1,822 ऑर्डर के साथ अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ नया रिकॉर्ड बनाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 किआ कार्निवल लॉन्च को तैयार
  • 3 अक्टूबर को शुरू होगी इसकी बिक्री
  • 16 सितंबर से जारी है MPV की बुकिंग

New Kia Carnival Ready For Launch: किआ इंडिया 3 अक्टूबर को 2024 कार्निवल एमपीवी लॉन्च करने वाली है जो मैजूदा मॉडल के मुकाबले बहुत बदल गई है। किआ ने 16 सितंबर से ही नई कार्निवल फेसलिफ्ट की बुकिंग लेना शुरू किया है। इसने पहले दिन की बुकिंग्स में 1,822 ऑर्डर के साथ अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ नया रिकॉर्ड बनाया है। इस प्रीमियम एमपीवी में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 2 लाख रुपये के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं। फिलहाल नई एमपीवी को देश में पूरी तरह आयात करके बेचा जाएगा, वहीं आने वाले समय में इसकी लोकल असेंबली शुरू करेगी। अनुमान है कि नई किआ कार्निवल फेसलिफ्ट की कीमत करीब 50 लाख रुपये होगी।

2024 Kia Carnival Ready To Launch

्राहक 2 लाख ुप साथ इसकी किं करा सकत हैं

कार्निवल को मिलेगी 2 सनरूफ

कंपनी ने नई कार का टीजर जारी किया है जिसमें कार्निवल को मिली 2 सनरूफ की पुष्टि हो गई है। नई कार्निवल इंपोर्टेड होगी यानी भारतीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी ने इस प्रीमियम एमपीवी का नया टीजर जारी किया है जिसमें इसके बदलाव सामने आ गए हैं। इसके साथ 12.3 इंच के दो स्क्रीन टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए, दो सनरूफ, रियर डैश कैम्स, हेड्स अप डिस्प्ले और डिजिटल रियर व्यू मिरर के साथ एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

End of Feed