ऑटो न्यूज़

4.50 लाख रुपये का इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, लेकिन सामन रखने की जगह नहीं

BMW CE 02 Launched In India: बीएमडब्ल्यू सीई 02 लॉन्च होते ही भारत के सबसे महंगे टू-व्हीलर्स में शामिल हो गया है। ये कंपनी की तरफ से भारतीय मार्केट में दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इससे पहले बीएमडब्ल्यू सीई 04 लॉन्च किया गया था जो इस समय देश का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है।

Image

ये कंपनी की तरफ से भारतीय मार्केट में दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बीएमडब्ल्यू सीई 02 भारत में हुआ लॉन्च
  • 4.50 लाख रुपये रखी एक्सशोरूम कीमत
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगेज नहीं रख पाएंगे

BMW CE 02 Launched In India: बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया ने नया सीई02 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.50 लाख रुपये है। ये लॉन्च होते ही भारत के सबसे महंगे टू-व्हीलर्स में शामिल हो गया है। ये कंपनी की तरफ से भारतीय मार्केट में दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इससे पहले बीएमडब्ल्यू सीई 04 लॉन्च किया गया था जो इस समय देश का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। ग्लोबल मार्केट में पहले से बीएमडब्ल्यू सीई 02 की बिक्री जारी है और देश में बेचने के लिए कंपनी इसका उत्पादन टीवीएस के तमिलनाडु स्थित होसूर प्लांट में कर रही है।

हाइटेक फीचर्स से लोडेड

बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने इसके डिजाइन को भले ही काफी सामान्य रखा है, लेकिन इसके साथ फीचर्स बहुत आधुनिक दिए हैं। दिखने में सीई 02 सिंपल है और कुछ ही बॉडी पैनल्स इसमें दिए गए हैं। बीएमडब्ल्यू की मानें तो ये ना तो इलेक्ट्रिक बाइक है और ना ही इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे ब्रांड ने पार्कोरर नाम दिया है। इसके साथ एलईडी हेडलैप दिया गया है जो रोबोट सा चेहरा इसे देता है। इसे इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए 3.5-इंच का टीएफटी स्क्रीन, रिवर्स गियर, कीलेस ऑपरेशन और यूएसबी चार्जिंग दिए गए हैं।

सिंगल चार्ज में कितनी रेंज

बीएमडब्ल्यू सीई 02 के अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से अडजस्टेबल शॉक अबजॉवर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग की बात करें तो दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स के साथ यहां एबीएस भी मिला है। ये स्कूटर 14-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलता है। सीई 02 के साथ 11 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर और 2 किलोवाट-आर का बैटरी पैक दिया गया है। सिंगल चार्ज में इसे 90 किमी तक चलाया जा सकता है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा होने का दावा किया गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article