पहले दिन की बुकिंग में 2024 Kia Carnival का कमाल, इतने लोगों ने ऑर्डर की MPV

New Kia Carnival First Day Booking: 3 अक्टूबर को किआ इंडिया 2024 कार्निवल एमपीवी लॉन्च करने वाली है जो मैजूदा मॉडल के मुकाबले बहुत बदल गई है। कंपनी ने 24 घंटे में नई किआ कार्निवल के लिए 1,822 बुकिंग हासिल कर ली हैं जो इस सेगमेंट में कंपनी का नया रिकॉर्ड है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Kia Carnival का बड़ा कारनामा
  • 24 घंटे में मिली 1,822 Booking
  • 3 अक्टूबर को लॉन्च होगी MPV

New Kia Carnival First Day Booking: किआ इंडिया ने 16 सितंबर से ही नई कार्निवल फेसलिफ्ट की बुकिंग लेना शुरू किया है। अब इसने पहले दिन की बुकिंग्स में 1,822 ऑर्डर के साथ अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ नया रिकॉर्ड बनाया है। 3 अक्टूबर को किआ इंडिया 2024 कार्निवल एमपीवी लॉन्च करने वाली है जो मैजूदा मॉडल के मुकाबले बहुत बदल गई है। इस प्रीमियम एमपीवी में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक 2 लाख रुपये के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं। फिलहाल नई एमपीवी को देश में पूरी तरह आयात करके बेचा जाएगा, वहीं आने वाले समय में इसकी लोकल असेंबली शुरू करेगी। अनुमान है कि नई किआ कार्निवल फेसलिफ्ट की कीमत करीब 50 लाख रुपये होगी।

2024 Kia Carnival Bookings

नुमान ि िआ ार्निवल ेसलिफ्ट ीमत रीब 50 ाख ुपये ोगी

कार्निवल को मिलेगी 2 सनरूफ

कंपनी ने नई कार का टीजर जारी किया है जिसमें कार्निवल को मिली 2 सनरूफ की पुष्टि हो गई है। नई कार्निवल इंपोर्टेड होगी यानी भारतीय मार्केट में इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी ने इस प्रीमियम एमपीवी का नया टीजर जारी किया है जिसमें इसके बदलाव सामने आ गए हैं। इसके साथ 12.3 इंच के दो स्क्रीन टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए, दो सनरूफ, रियर डैश कैम्स, हेड्स अप डिस्प्ले और डिजिटल रियर व्यू मिरर के साथ एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

End of Feed