ऑटो न्यूज़

2025 Triumph Speed 400 मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, चौड़े टायर्स से लोडेड है नई बाइक

2025 Triumph Speed 400 Launched: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने 2025 मॉडल स्पीड 400 देश में लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 2.40 लाख रुपये है। अपडेटेड मोटरसाइकिल में हुआ सबसे बड़ा बदलाव इसके टायर्स हैं, ये अब पहले से चौड़े और दमदार पकड़ वाले हो गए हैं।

Image

इस बाइक की हाइट बढ़ गई है जिससे इसका स्टांस काफी बेहतर हो गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 ट्रायम्फ स्पीड 400 भारत में लॉन्च
  • 2.40 लाख रुपये है एक्सशोरूम कीमत
  • कई बदलावों के साथ आई Speed 400

2025 Triumph Speed 400 Launched: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने अपडेटेड स्पीड 400 लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 2.40 लाख रुपये है। बाइक के 2025 मॉडल की कीमत इसके पिछले मॉडल के मुकाबले 6,000 रुपये ज्यादा है। अपडेटेड मोटरसाइकिल में हुआ सबसे बड़ा बदलाव इसके टायर्स हैं, ये अब पहले से चौड़े और दमदार पकड़ वाले हो गए हैं। टायर मोटे हो जाने से बाइक की सीट की हाइट बढ़ गई है, वहीं इसके ग्राउंड क्लीयरेंस में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। कुल मिलाकर इस बाइक की हाइट बढ़ गई है जिससे इसका स्टांस काफी बेहतर हो गया है।

और कितनी बदली नई बाइक

ट्रायम्फ ने 2024 स्पीड 400 बाइक को बदली हुई सीट दी गई है जो अब 10 मिमी फोम पैडिंग के साथ आई है। कंपनी का कहना है कि सीट में अलग से दी गई पैडिंग के बावजूद बाइक के ग्राउंड क्लीयरेंस को पहले जैसा बनाने के लिए सीट को रीप्रोफाइल किया गया है। नई स्पीड 400 के साथ अब सामान्य तौर पर ग्राहकों को अडजस्टेबल हैंड लीवर्स मिले हैं। अंत में बाइक को नए रंगों के साथ लॉन्च किया गया है, वहीं एग्ज्हॉस्ट सिस्टम पर ब्लैक फिनिश मिला है।

आधुनिक फीचर्स और इंजन

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने इस बाइक को नया 398.15 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है। ये इंजन 8,000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी ताकत और 6,500 आरपीएम पर 37.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और ये स्लिपर-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है। ट्रायम्फ स्पीड 400 मोटरसाइकिल में एलसीडी स्क्रीन वाला नया स्पीडोमीटर दिया गया है। यहां एलईडी लाइटिंग, डुअल-चैनल एबीएस, राइड बाय वायर, इम्मोबलाइजर और बंद होने वाला ट्रैक्शन कंट्रोल मिला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article