2023 Royal Enfield Bullet 350 के लॉन्च से पहले फीचर्स की जानकारी ऑनलाइन लीक

Royal Enfield 1 सितंबर को 2023 Bullet 350 लॉन्च करने वाली है जिसकी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। ये अपडेटेड मोटरसाइकिल कई बड़े बदलावों के साथ आ रही है जिसे 3 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350
  • 1 सितंबर को देश में लॉन्च होगी
  • 3 वेरिएंट में पेश होगी नई बाइक

2023 Royal Enfield Bullet 350: रॉयल एनफील्ड 1 सितंबर को भारत में 2023 बुलेट 350 लॉन्च करने वाली है जिसकी ज्यादातर फीचर्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। भारतीय ग्राहकों के बीच ये मोटरसाइकिल खूब पसंद की जाती है और क्लासिक 350 के बाद बिक्री के मामले में ये पसंदीदा बाइक है। नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को पहले वाले जे-सीरीज प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। बड़े बदलावों के साथ आ रही नई बुलेट का ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ये निश्चित मौर पर कंपनी की बिक्री में बड़ा इजाफा करने वाली है।

2023 Royal Enfield Bullet 350

New Bullet 350 निश्चित तौर पर कंपनी की बिक्री में बड़ा इजाफा करने वाली है

क्या-क्या नया मिलेगा

लीक हुए डॉक्यूमेंट में सामने आया है कि नई बुलेट के बेस वेरिएंट के पिछले पहिए में ड्रम ब्रेक के अलावा सिंगल चैनल एबीएस मिलेगा, वहीं बाकी दो वेरिएंट्स दोनों पहियों में डिस्क और डुअल-चैनल एबीएस के साथ आएंगे। इसके अलावा अपडेटेड मोटरसाइकिल नई पेंट स्कीम के साथ पेश की जाएगी और इंजन पर फिनिश भी अलग किस्म का मिलेगा। बेस वेरिएंट के साथ संभवतः क्रोम इंजन कवर मिलेगा, वहीं बाकी दो वेरिएंट्स क्रोम फिनिश वाले इंजन और फ्यूल टैंक पर सुनहरी पट्टियों के साथ आएंगे।

End of Feed