Kawasaki ने भारत में लॉन्च की Ninja ZX-4R, कातिल लुक के साथ मिला दमदार इंजन

Kawasaki ने भारतीय ग्राहकों के लिए Ninja लाइनअप में एक और बाइक पेश की है जिसका नाम ZX-4R है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है जो अक्टूबर 2023 से ये ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 कावासाकी जेडएक्स-4आर लॉन्च
  • एक्सशोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये
  • तगड़े लुक के साथ मिला दमदार इंजन

2023 Kawasaki ZX-4R Launched In India: कावासाकी ने भारतीय मार्केट में नई निन्जा जेडएक्स-4आर लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये रखी गई है। इस बाइक को पूरी तरह आयात करके बेचा जा रहा है, यही वजह है कि इसकी कीमत कुछ ज्यादा है। नई स्पोर्ट्स बाइक की जगह निन्जा लाइनअप में निन्जा 650 और निन्जा 400 के बीच की है। कंपनी अक्टूबर के पहले हफ्ते, यानी त्योहारों के सीजन से ठीक पहले इसकी डिलीवरी शुरू करेगी। 1989 में बिकने वाली जेडएक्सआर400 की याद में ये नया मॉडल पेश किया गया है।

2023 Kawasaki Ninja ZX 4R Launched In India

बाइ को ूरी रह आया रक चा हा है, ही कि इस कीमत कुछ ज्याद है

कितना दमदार है इंजन

जेडएक्स-4आर के साथ कावासाकी ने 399 सीसी का चार-सिलेंडर इंजन लगाया है जो 14,500 आरपीएम पर 75 बीएचपी ताकत और 13,000 आरपीएम पर 39 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने ये इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है जो क्विकशिफ्ट के साथ आता है। नई बाइक को चार राइडिंग मोड्स मिले हैं जिनमें स्पोर्ट, रोड, रेन और राइडर शामिल हैं। इस राइडिंग मोड्स को 4.3-इंच टीएफटी स्क्रीन द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है।

End of Feed