कितना दमदार है इंजन
जेडएक्स-4आर के साथ कावासाकी ने 399 सीसी का चार-सिलेंडर इंजन लगाया है जो 14,500 आरपीएम पर 75 बीएचपी ताकत और 13,000 आरपीएम पर 39 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने ये इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है जो क्विकशिफ्ट के साथ आता है। नई बाइक को चार राइडिंग मोड्स मिले हैं जिनमें स्पोर्ट, रोड, रेन और राइडर शामिल हैं। इस राइडिंग मोड्स को 4.3-इंच टीएफटी स्क्रीन द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है।
जोरदार ब्रेकिंग से लैस
टीएफटी स्क्रीन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और नोटिफिकेशन की जानकारी देता है। तेज रफ्तार इस बाइक के अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए अगले पहिये में 4 पिस्टन डुअल पिस्टन कैलिपर्स और 290 मिमी डिस्क ब्रेक दिया गया है, वहीं पिछले हिस्से में 220 मिमी डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल पिस्टन कैलिपर दिया गया है। बता दें कि वैश्विक बाजार में ये बाइक पहले से बेची जा रही है जिसे अब भारत लाया जा रहा है।
