दमदार इंजन और नए फीचर्स के साथ आई 2023 Hyundai Alcazar, जानें कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 7, 2023, 07:24 PM IST

Hyundai ने भारत में Alcazar SUV का नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये है. कंपनी ने एसयूवी के साथ अब कई नए फीचर्स भी दिए हैं और ये बहुत सेफ है.

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 ह्यून्दे एल्कजार भारत में लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.74 लाख
  • दमदार इंजन के साथ मिले नए फीचर्स

2023 Hyundai Alcazar Launched With Turbo Petrol Engine: ह्यून्दे इंडिया ने एल्कजार एसयूवी के नए वेरिएंट की कीमत का ऐलान कर दिया है जिसे 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मार्केट में लाया गया है. नई एल्कजार 7-सीटर पेस्ट्रीज की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये है जो सिग्नेचर ऑप्शनल 6-सीटर ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 20.25 लाख रुपये तक जाती है. नई एसयूवी स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा दमदार होने के साथ महंगी भी है और इसी महीने के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी.

2023 Hyundai Alcazar

नई एल्कजार 7-सीटर पेस्ट्रीज की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये है

2-लीटर इंजन की जगह आया टर्बो

ह्यून्दे एल्कजार के साथ मिलने वाले 2.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की जगह अब नए 1.5-लीटर टर्बो इंजन ने ले ली है. आरडीई नियमों के उपयुक्त और ई20 यानी एथेनॉल ईंधन के लिए रेडी ये नया इंजन 160 हॉर्सपावर जनरेट करता है. कंपनी ने नए वेरिएंट को अब 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स से लैस किया है जिसने 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की जगह ली है. एसयूवी का 1.5-लीटर डीजल इंजन 115 एचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क बनाता है.

End of Feed