Holi and Women's Day Offer: जॉय ई-बाइक (
ये छूट 4,000 रुपये से है शुरू
ये खास ऑफर जॉय ई-बाइक के मॉडल के हिसाब से अलग-अलग है। कंपनी जिन मॉडल पर ऑफर दे रही हैं उन ई-स्कूटर में ग्लोब, वुल्फ, जेन नेक्स्ट नानू, वुल्फ+, जेन नेक्स्ट नानू+, वुल्फ इको और जेन नेक्स्ट नानू इको शामिल है। कंपनी द ग्लोब, वुल्फ और जेन नेक्स्ट नानू मॉडल पर 7,000 रुपये तक की छूट दे रही है, जबकि वुल्फ इको और जेन नेक्स्ट नानू इको पर 4,000 रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं वुल्फ प्लस और जेन नेक्स्ट नानू प्लस पर सबसे ज्यादा 12,000 रुपये तक की छूट दे रही है।
महिलाओं को अलग से 2,000 रुपये की छूट
इस छूटर के बाद 8 से 11 मार्च, 2023 के बीच यदि कोई महिला जॉय ई-बाइक खरीदती है, तो उन्हें एक्स्ट्रा 2,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इस तरह महिला को कुल मिलाकर 14 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। हालांकि जॉय ई-बाइक का यह ऑफर नए लॉन्च किए गए जॉय ई-बाइक मिहोस के लिए नहीं होगा। बता दें कि कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में मिहोस को पेश किया था। मिहोस इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450X, ओला एस1, रिवर इंडी को टक्कर देने वाली है।
