ऑटो न्यूज़

Maruti कारों पर मिल रहे बंपर होली स्पेशल ऑफर्स, मौका हाथ से ना जाए

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 7, 2023, 05:17 PM IST

Maruti Suzuki ने होली स्पेशल ऑफर्स चुनिंदा कारों पर दिए हैं जिसमें Swift से लेकर Dzire और WagonR से Baleno तक शामिल हैं. इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और होली स्पेशल ऑफर्स मिल रहे हैं.

Image

ग्रैंड विटारा और एक्सएल6 के साथ बलेनो पर कंपनी ने कोई ऑफर नहीं दिया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी कारों पर धांसू ऑफर्स
  • वैगनआर पर 64,000 रुपये तक लाभ
  • 31 मार्च तक फायदा उठा सकेंगे आप

Maruti Suzuki Holi Special Offers: होली आ चुकी है और मार्च 2023 में मारुति सुजुकी ने चुनिंदा अपनी कारों पर जोरदार ऑफर्स दिए हैं. इन डिस्काउंट्स में ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और होली स्पेशल ऑफर्स का फायदा मिल रहा है. मारुति जल्द भारत में बीएस6 फेज-2 और आरडीई ईंधन नियमों के उपयुक्त सभी मॉडल्स की 2023 रेंज लॉन्च करने वाली है. इस खबर में हम आपको अलग-अलग मॉडल्स और उनपर मिलने वाली ऑफर्स की पूरी जानकारी दे रहे हैं.

मारुति सुजुकी अरीना

मारुति सुजुकी वैगनआर पर 40,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसके अलावा 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलने वाला है. ऑल्टो और एस-प्रेसो की बात करें तो यहां कैश डिस्काउंट 30,000 रुपये तक है, वहीं एक्सचेंज बोनस के लिए 15,000 रुपये और 4,000 रुपये बतौर कॉर्पोरेट डिस्काउंट बचाए जा सकते हैं.

स्विफ्ट से लेकर ब्रेजा तक ऑफर्स

मारुति सुजुकी स्विफ्ट पर 30,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस के अलावा 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. मारुति सेलेरियो पर 15,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिला है. मारुति सुजुकी ने डिजायर पर सिर्फ 10,000 रुपये का लाभ बातौर एक्सचेंज बोनस दिया है. यहां ब्रेजा, अर्टिगा और डिजायर सीएनजी पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया गया है.

नैक्सा

नैक्सा रेंज की कई कारों पर भी डिस्काउंट मिले हैं जिनमें मारुति सुजुकी इग्निस पर 23,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट के अलावा अलग से 10,000 रुपये का होली ऑफर दिया गया है. सिआज के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिला है. ग्रैंड विटारा और एक्सएल6 के साथ बलेनो पर कंपनी ने कोई ऑफर नहीं दिया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article