Old Vehicles: 15 साल पुरानी गाड़ियों की तो अब खैर नहीं, 1 अप्रैल से सीधा रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 30, 2023, 05:01 PM IST

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari गंभीरता से पर्यावरण के हित में काम कर रहे हैं और इसी राह में एक और फैसला सरकार ने सुनाया है. 15 साल पुराने सभी सरकारी वाहन कबाड़ बबनने वाले हैं और 1 अप्रैल से इनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • नितिन गडकरी ने कही बड़ी बात
  • 15 साल पुराने वाहन होंगे कबाड़
  • 1 अप्रैल से रद्द होगा रजिस्ट्रेशन

15 Year Old Vehicles In India: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि पंद्रह साल से पुराने नौ लाख सरकारी वाहनों के 1 अप्रैल 2023 के बाद सड़क पर चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनके स्थान पर नए वाहन लगाए जाएंगे। ये वाहन केंद्रीय और राज्य सरकारों, परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में लगे हुए हैं। उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार एथनॉल, मेथनॉल, बायो-सीएनजी, बायो-एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए कई कदम उठा रही है।

15 Year Old Vehicles

पं्र साल रान नौ ला सरकार ाहनों के 1 अप्रैल 2023 के ाद सड़क लाने से प्तिंधित कर िय गया

9 लाख से अधिक वाहनों को कबाड़ में बदलने की मंजूरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, "हमने अब 15 साल से ज्यादा पुराने नौ लाख से अधिक वाहनों को कबाड़ में बदलने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदूषण कर रहीं बसों और कारों के सड़क परिचालन पर रोक लगाकर उनके स्थान पर नए वाहनों को लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।'' उन्होंने कहा, ''इससे वायु प्रदूषण काफी हद तक कम होगा।"

End of Feed