ऑटो न्यूज़

Activa के पसीने छुड़ाने आया Hero का नया स्कूटर Maestro Xoom, कीमत बस इतनी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 30, 2023, 06:25 PM IST

Herp MotoCorp ने भारतीय मार्केट में नया Maestro Xoom स्कूटर लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 68,599 रुपये रखी गई है. इसका सीधा मुकाबला Honda Activa से होगा और मुकाबले के हिसाब से इस तैयार किया गया है.

Image

हीरो ने इस स्कूटर की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो माइस्ट्रो जूम स्कूटर लॉन्च
  • 68,599 रुपये शुरुआती कीमत
  • होंडा एक्टिवा से होगा मुकाबला

Hero Maestro Xoom: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपने स्कूटर रेंज का विस्तार करते हुए बिल्कुल नया हीरो माइस्ट्रो जूम स्कूटर लॉन्च कर दिया है. ये स्कूटर तीन ट्रिम्स - एलएक्स, वीएक्स और जेडएक्स में पेश किया गया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 68,599 रुपये, 71,799 रुपये और 76,699 रुपये रखी गई है. ये कंपनी का तीसरा गियरलेस स्कूटर है जो अब माइस्ट्रो ऐज और प्लेजर प्ला के साथ बेचा जाएगा. हीरो ने इस स्कूटर की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है जिसे पांच रंगों - मैट अब्रेक्स ऑरेंज, ब्लैक, स्पोर्ट्स रेड, पोलेस्टर ब्लू और पर्ल सिल्वर व्हाइट में उपलब्ध कराया गया है.

कितना दमदार है इंजन

नए हीरो माइस्ट्रो जूम के साथ 110.9 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर कूल्ड एफआई इंजन लगाया गया है जो सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है. कंपनी का दावा है कि ये इंजन 7250 आरपीएम पर 8.05 बीएचपी ताकत और 5750 आरपीएम पर 8.70 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है. डिजाइन पर नजर डालें तो हीरो माइस्ट्रो जूम पैना दिखने वाला स्कूटर है. इसके साथ एलईडी हेडलैंप्स और एक्स आकार के एलईडी डीआरएल दिए गए हैं. स्कूटर के साथ पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिली है.

फीचर्स में कैसा है स्कूटर

हीरो मोटोकॉर्प ने नए माइस्ट्रो जूम के साथ 12-इंच अलॉय व्हील्स दिए हैं. टॉप मॉडल के साथ कॉर्नरिंग लाइट मिले हैं जो स्कूटर के मुड़ने पर खुद चालू हो जाते हैं. इस वेरिएंट में प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप मिला है जो स्कूटर के अगले एप्रॉन पर त्रिकोण आकार में लगाया गया है. फीचर्स की बात करें तो एक्सटेक तकनीक, पिछली सवारी के लिए ग्रिप, यूएसबी चार्जर के साथ फ्रंट ग्लव बॉक्स, सीट के नीचे पर्याप्त जगह और एक एलईडी लैंप शामिल हैं. कंपनी ने इस स्कूटर के साथ इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया है जिसके अगले हिस्से में डिस्क ब्रेक मिला है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article