अनुच्‍छेद 370 पर भारत को फिर मिला समर्थन, अमेरिकी सांसद बोले-भेदभाव दूर करना है मकसद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2019, 10:52 AM IST

अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने अनुच्‍छेद 370 पर भारत के फैसले का समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले के केंद्र में भेदभाव दूर करना, आर्थिक विकास जैसी बातें हैं।

google

वाशिंगटन : जम्‍मू एवं कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्‍छेद 370 के अहम प्रावधानों को निरस्‍त करने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्‍तान में भले ही बौखलाहट है, पर नई दिल्‍ली को इस मसले पर अंतरराष्‍ट्रीय समर्थन भी हासिल हो रहा है। भारत जहां पहले ही साफ कर चुका है कि यह उसका आंतरिक मामला है, वहीं इस मुद्दे पर उसे समर्थन मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।

अनुच्‍छेद 370 पर भारत को फिर मिला समर्थन, अमेरिकी सांसद बोले-भेदभाव दूर करना है मकसद
Photo Credit: Twitter

अब एक प्रभावशाली अमेरिकी सांसद ने भारत सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने यह फैसला आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, भ्रष्टाचार को खत्म करने और धर्म एवं जाति के आधार पर भेदभाव खत्म करने के लिए लिया गया है। अमेरिकी सांसद का यह बयान ऐसे समय में आया है, जबकि भारत और अमेरिका के बीच दो दिन पहले ही 2+2 वार्ता हुई।

भारत और अमेरिका के विदेश व रक्षा मंत्रियों की इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई का संकल्‍प लिया गया तो पाकिस्‍तान को नसीहत भी दी गई कि वह अपनी जमीन पर सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे। अमेरिकी सांसद जो विल्सन ने प्रतिनिधि सभा में गुरुवार को अनुच्‍छेद 370 पर भारत के कदमों का समर्थन किया।

End of Feed