श्रीलंका में बेहद हिंसक हो रहा प्रदर्शन, महिंदा राजपक्षे के आवास पर लगाई आग, आज ही PM पद से दिया है इस्तीफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 10:08 PM IST

Sri Lanka crisis: श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का हिंसक प्रदर्शन काफी तेज हो गया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के आवास पर आग लगा दी। इसके अलावा और भी सांसद और मंत्री के निवासों को निशाना बनाया गया है।

google

श्रीलंका में हालात काफी बद से बदतर हो गए हैं। आज ही प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब खबर आई है कि कुरुनागला में उनके आवास में आग लगा दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के पुश्तैनी घर में आग लगा दी। 

श्रीलंका में बेहद हिंसक हो रहा प्रदर्शन, महिंदा राजपक्षे के आवास पर लगाई आग, आज ही PM पद से दिया है इस्तीफा

इसके अलावा सांसद महिपाल हेराथ के केगले स्थित आवास में भी आग लगा दी गई है। बंदरवाला में सांसद थिसा कुटियाराची के एक रिटेल स्टोर में आग लगा दी गई है। इसके अलावा मतारा में मंत्री कंचना विजेसेकेरा के घर को प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया है।

श्रीलंका में राजनीतिक हिंसा में एक सांसद सहित पांच लोग मारे गए हैं और लगभग 200 घायल हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के विधायक अमरकीर्ति अथुकोरला ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर कोलंबो के बाहर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की भीड़ से घिरे होने के बाद अपनी जान ले ली। एक अन्य सत्तारूढ़ दल के राजनेता ने दक्षिणी शहर वीरकेतिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं, जिसमें दो की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

End of Feed