G-7 के नेताओं को PM मोदी ने भेंट किए नायाब तोहफे, भारत के समृद्ध शिल्प का नमूना हैं ये उपहार  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 11:40 AM IST

PM Modi gifts to G 7 leaders : ये बेशकीमती उपहार भारत की सांस्कृतिक पहचान उजागर करने के साथ-साथ देश के वास्तुशिल्प कला का बेजोड़ नमूना पेश करने वाले हैं। पीएम ने जो उपहार भेंट किए हैं उनमें डोकरा आर्ट से निर्मित वस्तुएं एवं अन्य कलाकृति शामिल हैं।

google

PM Modi gifts : भारत की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत को दुनिया को परिचित कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवसरों का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी गए पीएम ने वहां दुनिया के राष्ट्रध्यक्षों को सांस्कृतिक अहमियत रखने वाली अमूल्य उपहार भेंट किए। ये बेशकीमती उपहार भारत की सांस्कृतिक पहचान उजागर करने के साथ-साथ देश के वास्तुशिल्प कला का बेजोड़ नमूना पेश करने वाले हैं। पीएम ने जो उपहार भेंट किए हैं उनमें डोकरा आर्ट की कलाकृति, मीनाकरी, इत्र बॉक्स, संगमरमर के टेबल टॉप, संगमरमर का मटका, मूंज से बनी टोकरी और मलमल की चटाई शामिल हैं। 

G-7 के नेताओं को PM मोदी ने भेंट किए नायाब तोहफे, भारत के समृद्ध शिल्प का नमूना हैं ये उपहार  
Photo Credit: ANI

भारत के हस्त शिल्पकला के नमूने हैं ये उपहार 
जी-7 के नेताओं एवं समिट में आमंत्रित किए गए नेताओं को प्रधानमंत्री ने जो तोहफे दिए हैं उनका अपना एक सांस्कृतिक इतिहास एवं परंपरा रही है। ये तोहफे भारत के अलग-अलग हिस्सों की पहचान एवं कला की विशेषता को उजागर करते हैं। पीएम ने कनाडा के पीएम को हाथ से बुनी गई सिल्क की चटाई भेंट की। यह चटाई अपनी खूबसूरती एवं कला के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है। खासकर कश्मीरी सिल्क की बुनावट अनूठी होती है। कश्मीरी सिल्क कार्पेट मोटे तौर पर श्रीनगर इलाके में बनाई जाती है।

End of Feed