Russia में ISIS का आतंकवादी गिरफ्तार, भारत में आत्मघाती हमले की रच रहा था साजिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 02:06 PM IST

रूस में आतंकी संगठन आईएसआईए का एक आतंकवादी गिरफ्तार हुआ है। यह आतंकी भारत में हमले की साजिश रचन रहा था और किसी खास शख्सियत को निशाना बनाने जा रहा था।

google

ISIS Terrorist Arrested In Russia: रूस में इस्लामिक स्टेट यानि ISIS आतंकी की गिरफ्तार की गई है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। पकड़ा गया आतंकी भारत में बड़ी शख्सियत को निशाना बनाना चाहता था। आत्मघाती हमले को अंजाम देने की कोशिश में लगे इस आतंकी की पकड़ लिया गया है। फिलहाल जो बात सामने निकलकर आ रही है उसके मुताबिक पकड़ा गया आतंकी टर्की में आईएसआईए में भर्ती हुआ था। अब जांच के बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Russia में ISIS का आतंकवादी गिरफ्तार, भारत में आत्मघाती हमले की रच रहा था साजिश

करना चाहता था आत्मघाती हमला

 रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने बताया, 'रूस के FSB ने रूस में प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के एक सदस्य की पहचान की और उसे हिरासत में लिया। यह मध्य एशियाई क्षेत्र के एक देश का मूल निवासी था, जिसने भारत के सत्तारूढ़ हलकों के प्रतिनिधियों में से एक के खिलाफ खुद को उड़ाकर एक आतंकवादी हमला करने योजना बनाई थी।' बयान में कहा गया है कि हिरासत में लिए गए आईएस नेताओं में से एक ने तुर्की में आत्मघाती हमलावर के रूप में भर्ती किया था।

End of Feed