एलन मस्क ने कहा- वह डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर पर से प्रतिबंध हटा देंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 12:17 AM IST

एलन मस्क का कहना है कि अगर ट्विटर को खरीदने की उनकी बोली सफल होती है तो वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर बैन को हटा देंगे।

google

हाल ही में ट्विटर को खरीदने वाले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर पर लगे स्थायी प्रतिबंध को उलट देंगे। दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति मस्क ने पिछले महीने ट्विटर बोर्ड के साथ 44 बिलियन डॉलर अधिग्रहण बोली पर सहमति व्यक्त की थी। लेकिन उन्होंने कहा कि यह सौदा पूरा नहीं हुआ है और आदर्श रूप से इसे अगले दो से तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

एलन मस्क ने कहा- वह डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर पर से प्रतिबंध हटा देंगे
Photo Credit: AP

फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा आयोजित फ्यूचर ऑफ द कार समिट में वर्चुअली बोलते हुए मस्क ने कहा कि ट्विटर का ट्रंप पर बैन नैतिक रूप से बुरा निर्णय था और बहुत मूर्खतापूर्ण था। उन्होंने कहा कि ट्विटर अकाउंट्स पर स्थायी प्रतिबंध दुर्लभ होना चाहिए और उन खातों के लिए रिजर्व होना चाहिए जो घोटाले या ऑटोमेटेड बॉट्स हैं।

ट्विटर ने जनवरी 2021 में यूएस कैपिटल में 6 जनवरी के विद्रोह के बाद हिंसा भड़काने के लिए ट्रपं के अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया था। ट्रंप ने पहले कहा था कि उनका ट्विटर पर फिर से एक्टिव होने का कोई इरादा नहीं है, भले ही उनका खाता बहाल कर दिया जाए। पिछले महीने फॉक्स न्यूज को बताया कि वह इसके बजाय अपने स्वयं के मंच, ट्रुथ सोशल पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद से समस्याओं में फंस गया है।

End of Feed