लाइव टीवी

मारा गया ISIS आतंकी बगदादी?, ट्रंप ने ट्वीट किया- 'कुछ बहुत बड़ा' हुआ

Updated Oct 27, 2019 | 17:33 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि आतंकी संगठन ISIS का बड़ा नेता अबू बक्र अल-बगदादी को अमेरिकी सेना ने मार गिराया। ट्रंप ने ट्वीट किया कुछ बहुत बड़ा हुआ।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspReuters
Islamic State leader Abu Bakr al-Baghdadi killed

वॉशिंगटन (अमेरिका) : आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के नेता अबू बक्र अल-बगदादी की हत्या (Abu Bakr al-Baghdadi killed) की खबरों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शनिवार को कहा कि 'कुछ बहुत बड़ा' हुआ है। ट्रंप ने ट्वीट किया कि अभी-अबी 'कुछ बहुत बड़ा' हुआ है! उनका ट्वीट तब आया जब मीडिया ने बताया कि अमेरिकी सेना ने बगदादी को मार दिया है।

रूस टुडे ने न्यूजवीक का हवाले से लिखा कि सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत में एक विशेष ऑपरेशन छापे में यह आतंकवादी को मार दिया गया, ट्रम्प ने करीब एक सप्ताह पहले इसके लिए हरी झंडी दी थी। 

अमेरिका के एक सीनियर रक्षा अधिकारी और इस संबंध में जानकारी रखनेवाले एक सूत्र से हवाले से सीएनएन ने खबर छापी है कि अंतिम रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है। हालांकि डीएनए और बायोमेट्रिक जांच पूरी हो चुकी है। रक्षा अधिकारी को यह कहते हुए बताया गया कि ऐसा मालूम होता है कि बगदादी ने हमले के दौरान खुद को उड़ा लिया।

इस बीच, फॉक्स न्यूज ने भी सैन्य सूत्रों के हवाले से कहा है कि माना जाता है कि बड़े पैमााने पर आईएसआईएस (ISIS)को टारगेट किया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस्लामिक स्टेट के नेता अबू बक्र अल-बगदादी को सीरिया के इदलिब में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं ने मार दिया है।

इस बीच, व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि ट्रंप रविवार सुबह 9 बजे (स्थानीय समय) पर एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं। हालांकि ट्रंप प्रशासन ने यह खुलासा नहीं किया है कि मामला विदेशी या घरेलू नीति से संबंधित है या नहीं।

बगदादी ने खुद को खलीफा भी घोषित कर रखा था और वह सार्वजनिक तौर पर सिर्फ एक बार जुलाई 2014 में मोसुल के अल-नूरी मस्जिद में नजर आया था और इराक तथा सीरिया में इस्लामिक स्टेट (IS) के जन्म की घोषणा की थी। इस मस्जिद पर इराकी सुरक्षाबलों ने 2017 में कब्जा कर लिया था। इस साल अप्रैल में वह 5 साल में पहली बार जिहादी संगठन द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में नजर आया था।