IRCTC Bharat Gaurav Trains: 21 जून से चलेगी ट्रेन, जानें रूट और किराया सहित सबकुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 12:41 PM IST

IRCTC Bharat Gaurav Trains List 2022: भारत गौरव ट्रेन में यात्रा कुल 18 दिनों की होगी। पहली 100 बुकिंग के लिए यात्रियों को डिस्काउंट मिल रहा है।

google

IRCTC Bharat Gaurav Trains List 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के ऐतिहासिक स्थलों को दिखाने के लिए भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) का ऐलान किया था। इसकी जिम्मेदारी  रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) को दी थी। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से तीर्थयात्री नेपाल के जनकपुर जा सकेंगे। इसकी शुरुआत अगले महीने, यानी 21 जून 2022 से होगी।

IRCTC Bharat Gaurav Trains: 21 जून से चलेगी ट्रेन, जानें रूट और किराया सहित सबकुछ
Photo Credit: BCCL

भारत गौरव ट्रेन का रूट
यह ट्रेन स्वदेश दर्शन स्कीम (Swadesh Darshan scheme) के तहत रामायण सर्किट (Ramayana Circuit) पर चलेगी। इसके मार्ग में भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थान शामिल होंगे। इनमें नेपाल के जनकपुर में स्थित राम जानकी मंदिर (Ram Janki Mandir) भी शामिल है। ट्रेन पहले भगवान राम के जन्मस्थल अयोध्या (Ayodhya) में रुकेगी। अयोध्या में टूरिस्ट श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद भगवान राम के छोटे भाई भरत के नंदीग्राम स्थित मंदिर के भी जाएंगे। बाद में यात्री बिहार के बक्सर में जाएंगे और फिर यात्री सीता जी की जन्मस्थली के दर्शन के लिए सीतामढ़ी तक भी जाएंगे। सड़क मार्ग से यात्री नेपाल के जनकपुर तक जा सकेंगे। रात में यात्री जनकपुर के होटल में विश्राम करेंगे और वहां के जाने-माने राम-जानकी मंदिर में दर्शन करेंगे। भारत गौरव ट्रेन इसकते बाद वाराणसी जाएगी। इसके अलावा ट्रेन नासिक, किष्किंधा और रामेश्वरम जैसे धार्मिक स्थानों पर भी रुकेगी।

End of Feed