ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो देख कहेंगे- 'OMG क्या नजारा है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2021, 03:56 PM IST

Building Collapsed Viral Video: कर्नाटक में एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं।

google

Building Collapsed Viral Video: अक्सर आपने फिल्मों में मकान को गिरते हुए देखा होगा। या फिर हो सकता है अपने आस-पास भी कभी मकान को गिरते हुए लाइव देखा होगा। जब कोई मकान गिरता तो वहां का नजारा कैसा होता है उसके बारे में सोच कर पसीने छूट जाते हैं। क्योंकि, मामला बहुत ही संगीन और जानलेवा भी होता है। आस-पास के मकान और चीजों पर भी इसका जबरदस्त असर पड़ता है। वहीं, जब उस मकान मे लोग भरे हुए तो फिर क्या कहना? एक ऐसा ही मामला सामने आया है कर्नाटक से, जहां एक मकान ताश के पत्तों की तरह भड़भड़ाकर गिर गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। यकीन मानिए, वीडियो देखने के बाद हो सकता है आप भी कहें, '  ओ माई गॉड क्या खौफनाक नजारा है'।

ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो देख कहेंगे- 'OMG क्या नजारा है'
Photo Credit: Twitter

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मकान अपने आप गिर गया। जैसा कि आप वीडियो में आप देख सकते हैं  गली के बीचोंबीच स्थित एक मकान किस तरह भरभराकर गिर रहा है। वहीं, कुछ दूर पर कई लोग मौजूद हैं और इस नजारे को कैमरे में कैद कर रहे हैं। लेकिन, इस मंजर को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जैसे ही मकान गिरा पूरी गली में 'अंधेरा' पसर गया। कुछ लोग तो डर के कारण वहां  से भाग खड़े हुए। तो आप भी देखें दिल दहलाने वाला वीडियो...

End of Feed