करीब 6 महीने से कश्मीर में नजरबंद हैं उमर अब्दुल्ला, वायरल तस्वीर देख पहचान पाना मुश्किल

  • Updated Jan 25, 2020, 06:42 PM IST

Omar Abdullah viral photo: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की एक फोटो ट्विटर पर वायरल हो रही है। इसमें उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई है। करीब 6 महीने से वो कश्मीर में नजरबंद हैं।

करीब 6 महीने से कश्मीर में नजरबंद हैं उमर अब्दुल्ला, वायरल तस्वीर देख पहचान पाना मुश्किल

नई दिल्ली: भारत सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला किया था, तभी से राज्य के शीर्ष नेताओं को नजरबंद किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला भी शामिल थे। इस फैसले को 6 महीने होने वाले हैं, लेकिन इन नेताओं की नजरबंदी अभी तक खत्म नहीं हुई है।

करीब 6 महीने से कश्मीर में नजरबंद हैं उमर अब्दुल्ला, वायरल तस्वीर देख पहचान पाना मुश्किल

अब उमर अब्दुल्ला की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो एकदम बदले नजर आ रहे हैं। उनकी सफेद दाढ़ी काफी बढ़ी हुई है। तस्वीर देखकर कहा जा सकता है, कि घाटी में हो रही बर्फबारी के बीच की ये फोटो है। इसमें वो मुस्कराते हुए दिख रहे हैं।

End of Feed