सलाद बेचकर हर महीने लाखों रुपए कमा रही ये महिला, 3500 से शुरू किया था बिजनेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2021, 10:17 AM IST

Megha Bafna: पुणे की मेघा बाफना ने 2017 में सलाद डिलीवर करने का बिजनेस शुरू किया था। आज वो इससे हर महीने 1 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर रही हैं।

google

किसी क्षेत्र में अच्छा करियर होने के बावजूद कम ही लोग होते हैं जो अपने मन के काम में आगे बढ़ने के लिए कदम बढ़ाते हैं। वो भी ऐसा काम जिसमें सफलता के लिए बहुत मेहनत और धैर्य की जरूरत होती है, लेकिन सफलता की कोई गारंटी नहीं होती है। महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली मेघा बाफना की कहानी ऐसी ही है। 

सलाद बेचकर हर महीने लाखों रुपए कमा रही ये महिला, 3500 से शुरू किया था बिजनेस

एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करने वाली मेघा ने सलाद बनाने का काम शुरू किया और उसमें खूब सफलता हासिल की। उन्हें अलग-अलग तरह का सलाद बनाना और लोगों को खिलाने का शौक था। मेघा ने 2017 में ये काम शुरू किया। उन्होंने अलग-अलग स्पेशल सलाद की डिलीवरी करना शुरू किया। 

मेघा ने अपने स्टार्टअप को 'कीप गुड शेप' नाम दिया और उनकी टैग लाइन है- 'योर हेल्थ इज आवर रिस्पांसिबिलिटी'। मेघा ने सिर्फ 3500 रुपए से अपने काम की शुरुआत की। व्हाट्सएप के माध्यम से उन्होंने अपने काम को बढ़ाया। पहले दिन उन्हें 5 ऑर्डर मिले थे, बाद में उनके सलाद के स्वाद के बाद से इसमें बढ़ोतरी होती गई। 

End of Feed