व्हाट्सएप ने भारत में बैन किए 18 लाख से ज्यादा अकाउंट्स, जल्दी चेक करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 01:35 PM IST

मार्च महीने में व्हाट्सएप ने लाखों भारतीयों के अकाउंट्स पर ताला लगा दिया है। आइए जानते हैं क्यों।

google

नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप (Whatsapp) ने सोमवार को कहा कि उसने नए आईटी नियम 2021 का अनुपालन करते हुए मार्च के महीने में भारत में 18 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। प्लेटफॉर्म ने फरवरी में देश में ऐसे 14 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया था।

व्हाट्सएप ने भारत में बैन किए 18 लाख से ज्यादा अकाउंट्स, जल्दी चेक करें

क्यों लगाया लाखों अकाउंट्स पर ताला?
कंपनी ने कहा कि उसे देश से उसी महीने में 597 शिकायत रिपोर्ट भी मिलीं, और 'कार्रवाई' वाले 74 खाते थे। व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'आईटी नियम 2021 के अनुसार, हमने मार्च 2022 महीने के लिए अपनी रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस उपयोगकर्ता-सुरक्षा रिपोर्ट में उपयोगकर्ता की शिकायतों का विवरण और व्हाट्सएप द्वारा की गई संबंधित कार्रवाई के साथ-साथ व्हाट्सएप की स्वयं की निवारक कार्रवाइयां शामिल हैं।'

प्रवक्ता ने कहा, 'व्हाट्सएप ने मार्च महीने में 1.8 मिलियन (1,805,000) से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगा दिया।' कंपनी ने कहा कि साझा किए गए डेटा में दुरुपयोग का पता लगाने के दृष्टिकोण का उपयोग कर 1 से 31 मार्च के बीच व्हाट्सएप द्वारा प्रतिबंधित भारतीय खातों की संख्या पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें इसके 'रिपोर्ट' फीचर के माध्यम से यूजर्स से प्राप्त नकारात्मक प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए की गई कार्रवाई भी शामिल है।

End of Feed