Australian Open 2022 से पहले नोवाक जोकोविच ने निर्वासन अपील हारने के बाद तोड़ी चुप्‍पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2022, 02:24 PM IST

Novak Djokovic breaks his silence: दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आधिकारिक बयान जारी किया है। ऑस्‍ट्रेलियाई कोर्ट ने सरकार के फैसले को बरकरार रखते हुए रविवार को उनका वीजा रद्द किया। जोकोविच इस साल ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

google

मेलबर्न: दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को रविवार को तगड़ा झटका लगा जब ऑस्‍ट्रेलिया की एक कोर्ट ने सरकार के फैसले को बरकरार रखते हुए सर्बियाई खिलाड़ी का वीजा रद्द कर दिया। जोकोविच की ऑस्‍ट्रेलियन ओपन 2022 से पहले निर्वासन के आदेश के खिलाफ दायर की गयी अपील खारिज हो गई। इस मामले पर आखिरकार सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है। जोकोविच मेलबर्न में गत चैंपियन बनकर आए थे, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद वो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्‍सा नहीं ले सकेंगे।

Australian Open 2022 से पहले नोवाक जोकोविच ने निर्वासन अपील हारने के बाद तोड़ी चुप्‍पी

कोर्ट की सुनवाई के बाद निराशा व्‍यक्‍त करते हुए जोकोविच ने कहा कि वह ऑस्‍ट्रेलियाई जजों द्वारा दिए फैसले का सम्‍मान करते हैं। जोकोविच ने साथ ही अपने निर्वासन को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों का सहयोग देने की बात कही। जोकोविच ने ऑस्‍ट्रेलियाई ओपन 2022 की शुरूआत से पहले आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, 'मैं न्यायालय के फैसले का सम्मान करता हूं और देश से मेरे प्रस्थान के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करूंगा।'

जोकोविच की कानूनी लड़ाई करीब 11 दिनों तक चली और बिना टीका लगाए ऑस्‍ट्रेलिया आने का उनका फैसला उन पर भारी पड़ गया। जोकोविच को उम्‍मीद थी कि वो 21 ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीतने वाले पुरुष इतिहास के पहले खिलाड़ी बनेंगे, लेकिन उनकी उम्‍मीदों को करारा झटका लगा जब तीन जजों ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया।

End of Feed