PFA Awards: सालाह और केर को चुना गया वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुुरुष और महिला फुटबॉलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 01:00 PM IST

PFA AWARDS: लीवरपूल से खेल रहे मिस्र के धुरंधर फुटबॉलर मोहम्मद सालाह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पीएफए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

google

Salah and Kerr win PFA Awards: लीवरपूल के स्टार फॉर्वर्ड मोहम्मद सालाह को एक बार उनके शानदार प्रदर्शन का तोहफा अवॉर्ड (PFA Award) के रूप में मिला है। सालाह को इंग्लैंड में उनके साथी पेशेवर फुटबॉलरों ने दूसरी बार वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना, जबकि महिला वर्ग में चेल्सी की स्ट्राइकर सैम केर को यह सम्मान मिला।

PFA Awards: सालाह और केर को चुना गया वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुुरुष और महिला फुटबॉलर
Photo Credit: AP

मोहम्मद सालाह पेशेवर फ़ुटबॉलर्स संघ का यह पुरस्कार एक से अधिक बार जीतने वाले सातवें खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने इस सत्र में प्रीमियर लीग में 23 गोल किये और 14 गोल करने में मदद की। सालाह ने कहा, "मेरे पास ट्र\फियों के लिये एक कमरा है और मैंने सुनिश्चित किया कि मेरे पास एक और जगह होनी चाहिए। मैं हमेशा जगह बनाकर रखता हूं और कल्पना करता हूं कि ट्राफियां आने वाली हैं।"

केर ने महिला लीग में सर्वाधिक 20 गोल करके चेल्सी को खिताब दिलाने में मदद की। वहीं दूसरी तरफ पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सम्मान के रूप में 'प्रीमियर लीग टीम ऑफ द इयर' में जगह दी गई है।

End of Feed