Krishna Janmashtami 2022 Date: 18 या 19 अगस्त? कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 07:27 AM IST

Krishna Janmashtami 2022 Date Kab Hai:: जन्माष्टमी के त्योहार की तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है। विभिन्न पंचांगों में जन्माष्टमी की तिथियां अलग-अलग बताई जा रही है। जानते हैं 18 या 19 अगस्त कब है जन्माष्टमी और किस मुहूर्त में होगी श्रीकृष्ण की पूजा।

google

Janmashtami 2022 Date Puja Shubh Muhurat: पंचांग, उदयातिथि और कैलेंडर डेट के अनुसार आजकल कई पर्व त्योहारों की तिथियों को लेकर लोगों के बीच मतभेद देखने को मिलता है। हाल ही में रक्षाबंधन पर्व के मौके पर भी तिथियों को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति थी। जिस कारण कुछ लोगों ने 11 अगस्त तो कुछ ने 12 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। अब रक्षाबंधन के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी ऐसी ही स्थिति है। शास्त्रों के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपक्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। श्रीकृष्ण का जन्म अर्धरात्रि में हुआ था। लेकिन हिंदू धर्म में उदयातिथि को सार्वभौमिक माना गया है। ऐसे में जानते हैं इस साल जन्माष्टमी का व्रत व पूजन किस तिथि में किया जाएगा।

18 या 19 अगस्त कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

End of Feed