अद्भुत है पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर का रहस्य, दर्शन से मिलता है चार धाम यात्रा जितना पुण्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2021, 02:00 PM IST

पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है जो अपने पौराणिक इतिहास को समेटे हुए है और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। पर्यटकों के लिए यह गुफा घूमने के लिए एक मुख्य स्थल हुआ करता है।

google

नई दिल्ली: भारत की पवित्र धरती पर ऐसे कई स्थान हैं जो अपने पौराणिक इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता को संजोए हुए हैं और इस वजह से इनकी पहचान दुनिया भर में है। इन्हीं में से एक है उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर। यह मंदिर रहस्य और सुंदरता का बेजोड़ मेल के रुप में जाना जाता है। समुद्र तल से 90 फीट नीचे इस मंदिर के अंदर प्रवेश करने के लिए बहुत ही संकीर्ण रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। स्कंद पुराण में भी इस मंदिर की महिमा का वर्णन है। यहां जानिए पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें।

अद्भुत है पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर का रहस्य, दर्शन से मिलता है चार धाम यात्रा जितना पुण्य
Photo Credit: Twitter

राजा ऋतुपर्णा ने की थी इस मंदिर की खोज

कहा जाता है कि त्रेता युग में राजा ऋतुपर्णा ने इस गुफा की खोज की थी जिसके बाद उन्हें यहां नागों के राजा अधिशेष मिले थे। कहा जाता है कि इंसान द्वारा इस मंदिर की खोज करने वाले राजा ऋतुपर्णा पहले व्यक्ति थे।

End of Feed