LIVE

Sarkari Naukri: दिल्‍ली, छत्तीसगढ़ और यूपी समेत इन राज्‍यों में निकली ढेरों वैकेंसी, यहां पाएं लेटेस्‍ट सरकारी जॉब अपडेट

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 17, 2022, 18:08 IST

सरकारी नौकरी से जुड़े लगातार अपडेट आ रहे है, इन दिनों बीपीएससी 66वीं मुख्य परीक्षा, कर्मचारी राज्य बीमा निगम UDC प्रीलिम्स परीक्षा, सीटेट जुलाई नोटिफिकेशन, एसएससी सीजीएल टियर-1, राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, यूजीसी नेट, बीपीएससी प्रीलिम्‍स परीक्षा, HPSSC, SSC द्वारा होने वाली भर्ती आदि ट्रेंडिंग में हैं। इन सभी परीक्षाओं की शॉर्ट जानकारी जैसे नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आंसर की जैसी जानकारी यहां दी जा रही है।

Sarkari Naukri: दिल्‍ली, छत्तीसगढ़ और यूपी समेत इन राज्‍यों में निकली ढेरों वैकेंसी, यहां पाएं लेटेस्‍ट सरकारी जॉब अपडेट

इस समय कई बड़े रिजल्ट पेंडिंग में हैं जैसे यूपी एसआई रिजल्ट, एमपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट, यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट आदि, जबकि कई परिणाम आज कल में आने की उम्मीद है। इसके अलावा सरकारी नौकरी जॉब से जुड़े नोटिफिकेशन भी तेजी से आ रहे हैं, जैसे कर्मचारी चयन आयोग की एमटीएस टियर 2 परीक्षा, यूपीएससी भर्ती, राजस्थान आरएएस परीक्षा या रीट परीक्षा नोटिफिकेशन, जेईई मेंस, सीटेट, क्लर्क व प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती, एसएससी सीजीएल आदि। यदि आप भी सरकारी नौकरी लेटेस्ट वैकेंसी की जानकारी चाहते हैं, तो इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।

Sarakri Naukri 2022 LIVE: Check UP Police SI Result, Latest Govt Jobs Notification, Exam results here

राजस्थान आरईईटी 2022 के लिए आवेदन शुरू होने जा रहे हैं, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में भी महज कुछ दिन बचे हैं, इन सबके अलावा एजुकेशन सेक्टर की भी हर जरूरी हलचल को यहां कवर किया जा रहा है।

UP Police SI Result 2021 LIVE: Check here  | ESIC UDC Result 2022

APR 16, 2022 12:07 IST

Sarkari Naukri 2022 - बीएसएफ में नौकरी का मौका

सीमा सुरक्षा बल, BSF में नौकरी का मौका है। इसके तहत विभिन्‍न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 तक चलेगी। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

APR 16, 2022 11:29 IST

Sarkari Result 2022: सीजीपीएससी ने निकाली वैकेंसी

छत्तीसगढ़ सर्विस सर्विस कमिशन (CGPSC) ने असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से 14 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

APR 16, 2022 10:36 IST

Sarkari Naukri 2022 - डीएसएसएसबी ने विभिन्‍न विभागों में निकाली भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), महिला एवं बाल विकास व दिल्ली आर्काइव्स जैसे विभागों में भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। अप्‍लाई करने की लास्‍ट डेट  9 मई 2022 है।

APR 16, 2022 09:55 IST

Sarkari Naukri 2022 - आईबी ने विभिन्‍न पदों पर निकाली भर्ती

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने विभिन्‍न पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके जरिए कंप्यूटर साइंस और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिस्प्लिन में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2022 यानि आज से शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मई 2022 है। उम्‍मीदवार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in के माध्‍यम से भेज सकते हैं। 

APR 16, 2022 09:04 IST

Sarkari Naukri 2022 - सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी समेत इन पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरीक्षक (टेक) पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 मई 2022 है। 

APR 16, 2022 08:21 IST

Sarkari Naukri 2022 - अपरेंटिस की निकाली जॉब

रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने अपरेंटिस के रिक्‍त पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पश्चिम बंगाल क्षेत्र या पूर्वी रेलवे के लिए है।  इसके जरिए कुल 2,972 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 है।
 

APR 16, 2022 07:33 IST

Sarkari Naukri 2022 - नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में वैकेंसी

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की ओर से जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पद के लिए भर्ती निकाली गई है। आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स या सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी किया होना चाहिए। अधिक डिटेल के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

APR 16, 2022 06:56 IST

Sarkari Naukri 2022 - एसबीआई में नौकरी का मौका

एसबीआई ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैडर के पद के लिए भर्ती निकाली है। भर्ती नियमित और अनुबंध के आधार पर हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। अप्‍लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in का प्रयोग करें।

APR 16, 2022 06:15 IST

Sarkari Naukri 2022 - डीटीसी ने निकाली भर्ती

दिल्ली परिवहन विभाग (डीटीसी) में कई पदों पर भर्ती निकाली है। जिनमें सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर और असिस्टेंट फोरमैन आदि शामिल है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार 11 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का माध्यम से कुल 360 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। 

APR 15, 2022 23:59 IST

Sarkari Naukri 2022 - सीआईएमएपी ने निकाली वैकेंसी

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट्स (सीआईएमएपी), सीएसआईआर ने साइंटिस्ट और सीनियर साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई है। 

APR 15, 2022 23:19 IST

Sarkari Naukri 2022 - सेना में नौकरी का मौका

बिहार रेजिमेंटल सेंटर (बीआरसी), दानापुर कैंट, पटना में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 13 मई 2022 है।

APR 15, 2022 22:31 IST

Sarkari Naukri 2022 - बीआईएस ने निकाली भर्ती

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने विभिन्‍न पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 337 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मई 2022 है। 

APR 15, 2022 21:29 IST

Sarkari Naukri 2022 - डीयू के इस कॉलेज में वैकेंसी

दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 79 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र colrec.du.ac.in पर जमा कर सकते हैं।

APR 15, 2022 20:40 IST

Sarkari Naukri 2022 - इंटेलिजेंस ब्यूरो ने मांगे आवेदन

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के विषयों में सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड- II / तकनीकी 2022 के लिए रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है।  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई है।
 

APR 15, 2022 20:01 IST

Sarkari Naukri 2022 - बीएसएफ में नौकरी का मौका

सीमा सुरक्षा बल, BSF ने विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 90 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 तक चलेगी। 
 

APR 15, 2022 19:24 IST

Sarkari Naukri 2022 - मानक ब्‍यूरो ने निकाली भर्ती

भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्‍न पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 317 पदों को भरा जाएगा। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  bis.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी देख सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मई, 2022 है। वहीं आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2022 से शुरू होगी। 

APR 15, 2022 18:44 IST

Sarkari Naukri 2022 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरीक्षक (तकनीकी) के लिए भर्ती निकाली है। उम्मीदवार सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 मई को समाप्त होगी। 

APR 15, 2022 17:54 IST

Sarkari Naukri 2022 - टीचरों के लिए नौकरी

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने ग्रेजुएट टीचरों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 259 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई, 2022 तक है। 

APR 15, 2022 17:13 IST

Sarkari Naukri 2022 - एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए नौकरी

भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए  225 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2022 आवेदन भेज सकते हैं। इसके जरिए मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन और सिविल में पदों को भरा जाएगा।

APR 15, 2022 16:33 IST

Sarkari Naukri 2022 - त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने पर्सनल असिस्टेंट, ग्रेड 2 के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्‍छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए 31 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया  2 मई 2022 से शुरू होगी। अप्‍लाई करने की लास्‍ट डेट 31 मई है। इसके तहत 12वीं अप्‍लाई कर सकते हैं। 

APR 15, 2022 15:47 IST

Sarkari Result Live - पटना हाईकोर्ट में वैकेंसी

पटना उच्च न्यायालय ने निजी सहायक के पद पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल यानि आज से शुरू हुई है। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 5 मई है। उम्मीदवार पटना उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

APR 15, 2022 14:54 IST

Sarkari Result Live - स्टेनोग्राफर 10 + 2 भर्ती 2022 

पटना, बिहार में उच्च न्यायालय ने स्टेनोग्राफर 10 + 2 भर्ती 2022 का एडमिट कार्ड / हॉल टिकट / कॉल लेटर जारी किया है। वे उम्मीदवार रिक्तियों के साथ नामांकित हैं, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, स्टेनो बनने के लिए निम्नलिखित योग्यता की जरूरत होती है-
भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड में 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा।
अंग्रेजी आशुलिपि और अंग्रेजी टाइपिंग प्रमाणपत्र।
6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा / सर्टिफिकेट कोर्स।
अंग्रेजी आशुलिपि: 80 शब्द प्रति मिनट
अंग्रेजी टाइपिंग : 40 शब्द प्रति मिनट

APR 15, 2022 14:44 IST

अगले साल से नहीं होगी दो टर्म में परीक्षा: सीबीएसई?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) एकल परीक्षा प्रारूप को बहाल करने का निर्णय ले सकता है जिसका महामारी के दौरान पालन किया गया था। एकल परीक्षा प्रारूप अगले शैक्षणिक वर्ष से लागू होगा। इसका साफ मतलब है कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को दो भागों में नहीं बांटा जाएगा।

APR 15, 2022 14:22 IST

Sarkari Result Live - पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने तकनीकी शिक्षा निदेशक के पद के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया है। आयोग 20 अप्रैल 2022 को तकनीकी शिक्षा निदेशक पद के लिए साक्षात्कार आयोजित करने के लिए तैयार है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट-wbpsc.gov.in पर विवरण अनुसूची / प्रवेश पत्र लिंक जारी किया है। 

APR 15, 2022 13:23 IST

Sarkari Result Live - दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने प्रबंधक, फील्ड पर्यवेक्षक और अन्य विभिन्न पद विज्ञापन संख्या 06/2022 की अधिसूचना जारी की है। कोई भी उम्मीदवार जो दिल्ली की भर्ती में रुचि रखता है और पात्रता को पूरा करता है वह 20 अप्रैल 2022 से 09 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

APR 15, 2022 12:41 IST

Sarkari Result Live - एसएससी ने जारी किया रिजल्ट

कर्मचारी चयन आयोग एसएससी, नई दिल्ली और पैन इंडिया ने सीपीओ एसआई दिल्ली पुलिस और अन्य सशस्त्र बल की भर्ती 2020 के लिए परिणाम अपलोड किए गए हैं। इन रिक्तियों में नामांकित लोग परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस यूआरएल पर जा सकते हैं ssc-cr.org/si_delhi_police_capfs_2020_dme_1339.php?proceed=yes

APR 15, 2022 12:06 IST

Sarkari Result Live - uppsc.up.nic.in पर इस परीक्षा के परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज (Uttar Pradesh Public Service Commission, Prayagraj) ने हाल ही में संयुक्त ऊपरी अधीनस्थ सेवा यूपी पीएससी मेन्स 2020, एसीएफ, आरएफओ भर्ती 2020 के लिए प्री परीक्षा परिणाम और कटऑफ अपलोड किए हैं। मेन्स परीक्षा रिजल्ट के लिए उम्मीदवार अंतिम परिणाम की जांच कर सकते हैं। यह रही वेबसाइट uppsc.up.nic.in

APR 15, 2022 11:31 IST

Sarkari Result Live - केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड II

गृह मंत्रालय खुफिया ब्यूरो आईबी ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड II कार्यकारी पद के लिए हाल ही में परिणाम अपलोड किए हैं। उम्मीदवार जिन्होंने टियर I परीक्षा दी है वे अंतिम परीक्षा (cdn.digialm.com) परिणाम देख सकते हैं। बता दें, इस तरह के पदों पर ज्यादातर भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री व 
कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान जैसी योग्यता मांगी जाती है।

APR 15, 2022 10:51 IST

Sarkari Result Live - व्यक्तिगत सहायक पीए भर्ती 

पटना, बिहार में न्यायिक उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत सहायक पीए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। कोई भी उम्मीदवार जो बिहार पटना उच्च न्यायालय भर्ती में रुचि रखता है और पात्रता को पूरा करता है वह 15 अप्रैल 2022 से 05 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

APR 15, 2022 10:31 IST

Sarkari Result Today - यूपीएससी आईएफएस मेन्स परिणाम घोषित

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 14 अप्रैल, 2022 को यूपीएससी आईएफएस मेन्स परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2021 परिणाम आधिकारिक यूपीएससी वेबसाइट - upsc.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। UPSC भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 27 फरवरी से 6 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।
 

APR 15, 2022 09:52 IST

Sarkari Result Live - अरुणाचल प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा

अरुणाचल प्रदेश स्टेट काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन, APDHTE 19 अप्रैल, 2022 को APJEE 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार अरुणाचल प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे APDHTE की आधिकारिक साइट apdhte.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

APR 15, 2022 09:27 IST

Sarkari Result Live - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डेमोंस्ट्रेटर और ट्यूटर (व्यावसायिक) पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी किया है। आयोग उक्त पदों के लिए 27 अप्रैल 2022 को दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम आयोजित करेगा। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने उपरोक्त पदों के लिए दस्तावेज़ सत्यापन दौर के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट-psc.cg.gov.in से CGPSC डिमॉन्स्ट्रेटर DV दिनांक 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

APR 15, 2022 08:34 IST

Sarkari Result 2022 - जामिया प्रवेश 2022 पंजीकरण शुरू

जामिया प्रवेश 2022 पंजीकरण शुरू हो गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार jmi.ac.in और jmicoe.in पर जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई है।
जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई), नई दिल्ली ने गैर-सीयूईटी पाठ्यक्रमों के लिए 2022-23 सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

APR 15, 2022 07:54 IST

Sarkari Result Live - बीईसीआईएल भर्ती

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के कार्यालय में अनुबंध के आधार पर 'रिसर्च एसोसिएट' के पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक becil.com पर आवेदन कर सकते हैं। पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आयुर्वेद की समझ के साथ विज्ञान स्ट्रीम में एमडी (आयुर्वेद) या कोई अन्य स्नातकोत्तर योग्यता होनी चाहिए।

APR 15, 2022 07:33 IST

10-12 के छात्रों को मिलेगा टैबलेट

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने गुरुवार को यहां कहा कि हरियाणा सरकार मई में कक्षा 10-12 के छात्रों को टैबलेट वितरित करेगी। उन्होंने कहा कि उपकरणों में व्यक्तिगत और अनुकूली शिक्षण सॉफ्टवेयर के साथ-साथ प्रीलोडेड सामग्री होगी और छात्रों को मुफ्त इंटरनेट डेटा भी प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त खरीद समिति की बैठक में गुरुवार को विभिन्न विभागों द्वारा 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से खरीदे जाने वाले सामानों और वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई।

APR 15, 2022 06:55 IST

Sarkari Result Today - यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2021 परिणाम

संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने आज, 14 अप्रैल, 2022 को यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2021 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2021 के परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
UPSC भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2021 27 फरवरी से 6 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी।

APR 15, 2022 06:20 IST

Sarkari Result Live - एनबीईएमएस अपडेट

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) शुक्रवार, 15 अप्रैल को हाल ही में लॉन्च किए गए 14 डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) / फेलोशिप ऑफ नेशनल बोर्ड (एफएनबी) पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू करेगा।

APR 15, 2022 05:42 IST

Sarkari Result 2022 - इस दिन होगी जेईई एडवांस की परीक्षा

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2022 परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT मुंबई 28 अगस्त, 2022 को देश भर में जेईई एडवांस 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा 209 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षण या सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

APR 14, 2022 23:35 IST

Sarkari Jobs 2022 - BSSC ने निकाली भर्ती

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया निरीक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर पदों पर नियुक्ति के लिए 2187 रिक्त पदों को भरने के लिए तीसरी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अप्रैल से 17 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
 

APR 14, 2022 23:34 IST

Sarkari Jobs 2022 - BSSC ने निकाली भर्ती

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया निरीक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर पदों पर नियुक्ति के लिए 2187 रिक्त पदों को भरने के लिए तीसरी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अप्रैल से 17 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

APR 14, 2022 22:31 IST

Sarkari Jobs 2022 - सहकारी बैंकों में नौकरी

केन्द्रीय सहकारी बैंकों में सीनियर मैंनेजर, मैंनेजर एवं बैंकिग सहायक के रिक्त 440 पदों पर राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड के माध्यम से भर्ती की जाएगी। इसके लिए मई 2022 के अंतिम सप्ताह में विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए।

APR 14, 2022 21:40 IST

Sarkari Jobs 2022 - हाईकोर्ट में नौकरी का मौका

पटना हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छकु उम्मीदवार 15 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसके जरिए  45 पदों को भरा जाएगा। ये कॉन्‍ट्रैक्‍ट के आधार पर होंगे। 

APR 14, 2022 20:50 IST

Sarkari Naukri 2022 - बीईसीआईएल ने निकाली वैकेंसी

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के कार्यालय में 'रिसर्च एसोसिएट' के पद के लिए भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल तक becil.com पर आवेदन कर सकते हैं। 

APR 14, 2022 20:09 IST

Sarkari Naukri 2022 - सैनिक स्‍कूल ने निकाली भर्ती

सैनिक स्कूल, नालंदा ने टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। इस प्रक्रिया के जरिए 14 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

APR 14, 2022 19:37 IST

Sarkari Naukri 2022 - हवलदार के लिए भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग हवलदार की भर्ती के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसके तहत कुल 3603 पदों को भरा जाएगा। इसके तहत केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर, सीमा शुल्क बोर्ड और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में भर्ती की जाएगी। आवेदन की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2022 है। 

APR 14, 2022 18:58 IST

Sarkari Naukri 2022 - रक्षा मंत्रालय ने निकाली जॉब

रक्षा मंत्रालय (MOD) ने प्रशासनिक और न्यायिक सदस्य के पद पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 मई 2022 तक आवेदन भेज सकते हैं। अप्‍लाई ऑफलाइन मोड में करना होगा। इसके लिए  mod.qov.in और aftdelhi.nic.in से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। 

APR 14, 2022 18:24 IST

Sarkari Naukri 2022 - जूनियर क्‍लर्क समेत इन पदों के लिए भर्ती

बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड, बीएसपीएचसीएल ने जूनियर क्लर्क और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार बीएसपीएचसीएल की आधिकारिक साइट bsphcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2022 तक है। इस प्रक्रिया के जरिए 185 पदों को भरा जाएगा। 

APR 14, 2022 17:39 IST

Sarkari Naukri 2022 - APPSC ने निकाली भर्ती

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, APPSC ने TGT पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार APPSC की आधिकारिक साइट appsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मई, 2022 तक है। इसके जरिए 259 पदों को भरा जाएगा। 

APR 14, 2022 16:47 IST

Sarkari Result Live - बीपीएससी एई आंसर की रिलीज

बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी एई उत्तर कुंजी 2019 जारी कर दी है। ऐसे में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्‍मीदवार आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से उत्तर कुंजी 2019 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 24 और 25 मार्च, 2022 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

APR 14, 2022 16:13 IST

Sarkari Naukri 2022 - स्‍टाफ नर्स समेत इन पदों के लिए नौकरी

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने स्टाफ नर्स सहित विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 304 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्‍छुक उम्‍मीदवार रजिस्टर्ड डाक के जरिए 18 अप्रैल 2022 से पहले आवेदन कर सकते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट raipur.gov.in पर जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं। इसमें 10वीं एवं 12वीं पास वाले आवेदन कर सकते हैं। 

APR 14, 2022 15:31 IST

Sarkari Result Live - ईएसआईसी ने जारी किया एडमिट कार्ड

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 07 मई 2022 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। 

APR 14, 2022 15:00 IST

Sarkari Result Live - राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड अपडेट

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB / RSSB) ने जूनियर इंजीनियर (TSP और गैर-TSP) रिक्तियों की भर्ती के लिए संशोधित परीक्षा तिथियां जारी की हैं। जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB JE भर्ती 2022 (Advt No. 01/2022) के लिए आवेदन किया था, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से परीक्षा समय सारणी डाउनलोड कर सकते हैं।

APR 14, 2022 13:52 IST

Sarkari Result Live - 259 पदों पर भर्ती

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, APPSC ने TGT पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार APPSC की आधिकारिक साइट appsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मई, 2022 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 259 पदों को भरेगा।

APR 14, 2022 13:05 IST

Sarkari Result Live - एसएससी नोटिफिकेशन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आगामी मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, या एसएससी एमटीएस 2021 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इस सूचना में कहा गया है कि अंतिम तिथि यानी 30 अप्रेल से जितना पहले हो सके आवेदन कर लें।

APR 14, 2022 12:39 IST

Sarkari Result Live 2022 - बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल/सिविल/मैकेनिकल) लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। (विज्ञापन संख्या 01/2019, 02/2019, 03/2019 और 04/2019) आधिकारिक वेबसाइट पर। उम्मीदवार जो बीपीएससी एई परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से विषयवार बीपीएससी एई उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

APR 14, 2022 12:12 IST

Sarkari Result Today - ट्रांसजेंडर फेलोशिप कार्यक्रम

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने शराब फर्म पर्नोड रिकार्ड इंडिया और कलेक्टिव गुड फाउंडेशन के साथ मिलकर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक फेलोशिप कार्यक्रम शुरू किया है। Pernod Ricard India ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए देश का पहला अकादमिक-कॉर्पोरेट फेलोशिप कार्यक्रम शुरू करने के लिए TISS और कलेक्टिव गुड फाउंडेशन के साथ साझेदारी की घोषणा की

APR 14, 2022 11:39 IST

Sarkari Result Live - कॉलेज अपडेट

दिल्ली विश्वविद्यालय के निर्देशों के विपरीत, सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अधिसूचित किया है कि वह सभी श्रेणियों के छात्रों के प्रवेश के लिए 15% वेटेज लेकर साक्षात्कार आयोजित करेगा।
सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के छह अल्पसंख्यक कॉलेजों में से एक है जो अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के लिए अपनी 50% सीटें आरक्षित करता है। अल्पसंख्यक और सामान्य उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ जारी करते हुए, कॉलेज ने दोनों श्रेणियों के छात्रों के लिए कट-ऑफ के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से अपने छात्रों को अंतिम रूप देने के लिए साक्षात्कार भी आयोजित किए हैं।

APR 14, 2022 10:59 IST

Sarkari Result Live - ईएसआईसी एमटीएस चरण 1 प्रवेश पत्र जारी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने ईएसआईसी एमटीएस चरण 1 प्रवेश पत्र जारी किया है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे ईएसआईसी की आधिकारिक साइट esic.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद के लिए चरण 1 प्रारंभिक परीक्षा 7 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। पूरी खबर यहां से देखें

APR 14, 2022 10:19 IST

Sarkari Result Today - स्टाफ नर्स के लिए एडमिट कार्ड जारी

पं. बी.डी. शर्मा, स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक हरियाणा राज्य के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए स्टाफ नर्स के पद पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए। जिन उम्मीदवारों ने यूएचएसआर स्टाफ नर्स भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया था, वे जल्द ही यूएचएसआर की आधिकारिक वेबसाइट uhsr.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

APR 14, 2022 09:39 IST

Sarkari Result Live - DSSSB भर्ती 2022

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सहायक पुरालेखपाल, प्रबंधक, शिफ्ट प्रभारी, सुरक्षा अधिकारी, उप प्रबंधक, पंप चालक / फिटर इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिक ड्राइवर / मोटरमैन / इलेक्ट्रिक मिस्त्री / के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना संख्या 06/22 जारी की है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 20 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 09 मई 2022

APR 14, 2022 09:06 IST

Sarkari Result Live - यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन्स 2022 परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने यूपीएससी सीजीएस 2022 मेन्स परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियां और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट मेन्स 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।
 

APR 14, 2022 08:55 IST

Sarkari Result Live - जूनियर सहायक की भर्ती

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने जूनियर सहायक पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड / अनुसूची के बारे में संक्षिप्त सूचना जारी की है। आयोग 20 अप्रैल 2022 से जूनियर असिस्टेंट (HOD)-2021 के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा।

APR 14, 2022 08:29 IST

Sarkari Result Live - लेखा सहायक की भर्ती

जम्मू और कश्मीर कर्मचारी चयन बोर्ड (JKSSB) ने लेखा सहायक के पद के लिए परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी jkssb.nic.in पर अपलोड कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से JKSSB AA संशोधित उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने आपत्तियों पर विचार करने के बाद कुछ बदलाव किए हैं।

APR 14, 2022 07:54 IST

Sarkari Result 2022 - राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएसएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं, वे एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

APR 14, 2022 07:54 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रुप सी कैटेगरी के तहत भर्ती

जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, जबलपुर (एमपी) ने ग्रुप सी कैटेगरी के तहत स्टेनोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, कुक, बूटमेकर, टेलर, एमटीएस, वाशरमैन, बाबर, एमटीएस (माली) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। 10वीं/12वीं पास योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 18 मई 2022 तक अपने आवेदन ऑफलाइन जमा कर सकते हैं।

APR 14, 2022 07:53 IST

Sarkari Result 2022 - जनसंपर्क अधिकारी भर्ती

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board) 18 अप्रैल 2022 से सहायक जनसंपर्क अधिकारी (APRO) के पद पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB APRO परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से परीक्षा नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।