Mumbai Crime News: बेरहम निकला पति, पत्नी को चलती ट्रेन के आगे धकेला, फिर बच्चों को लेकर हुआ फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 08:49 AM IST

Mumbai Crime News: एक निर्दयी पति ने अपने बच्चों के सामने उनकी मां को चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। घटना पालघर जिले के वसई रोड स्टेशन की है। एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने धक्का देकर अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और अपने बच्चों के साथ फरार हो गया है।

google

Mumbai Crime News: एक पति कितना बेरहम हो सकता इसका ताजा उदाहरण मुंबई में देखने को मिला है, जहां एक निर्दयी पति ने अपने बच्चों के सामने उनकी मां को चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। घटना पालघर जिले के वसई रेलवे स्टेशन की है। एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने धक्का देकर अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी और अपने बच्चों के साथ फरार हो गया है। यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

Mumbai Crime News: बेरहम निकला पति, पत्नी को चलती ट्रेन के आगे धकेला, फिर बच्चों को लेकर हुआ फरार
Photo Credit: Representative Image

इस घटना का पता तब चला जब सीसीटीवी फुटेज के एक वीडियो में 30 साल के एक व्यक्ति को दो बच्चों के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर सो रही महिला को घसीटते हुए देखा गया। पुलिस ने बताया है कि, उसने चलती ट्रेन के आगे पत्नी को धक्का दे दिया। 

अन्य दो रेलवे स्टेशन पर भी नजर आया आरोपी

End of Feed