Rajya Sabha ruckus : रूल बुक फेंकने पर प्रताप सिंह बाजवा को अफसोस नहीं, बोले-100 दफे फेकूंगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2021, 11:54 AM IST

राज्यसभा (Rajya Sabha) में हंगामा करने वाले कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) ने कहा है कि उन्हें रूल बुक फेंकने पर कोई अफसोस नहीं। उन्होंने कहा कि वह 100 दफा यह काम करेंगे।

google

नई दिल्ली : राज्यसभा में मंगलवार कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस मसले पर गृह मंत्री अमित शाह, सदन के नेता पीयूष गोयल और भाजपा के अन्य सांसदों की चेयरमैन नायडू के साथ बैठक हुई है। इस बीच, 'टाइम्स नाउ नवभारत' के साथ बातचीत में बाजवा ने कहा, 'हमारी बात अगर नहीं सुनी जाएगी तो मैं 100 दफा इस तरह का काम करूंगा। मुझे कोई अफसोस नहीं है। अपनी बात सुनाने के लिए हम और रास्ता ढूंढेंगे।' कांग्रेस सांसद ने कहा कि जिस समय उन्होंने रूल बुक फेंकी उस समय राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित थी। उन्होंने कहा कि निलंबन तो बहुत छोटी कार्यवाही है, किसानों के लिए वह जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। 

राज्यसभा में भावुक हुए नायडू 
आज राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर कल की घटना पर सदन के सभापति वेंकैया नायडू भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में मंगलवार को जो कुछ हुआ उससे वह दुखी हैं, यह संसद का अपमान है। इससे सदन की गरिमा तार-तार हुई। 

End of Feed