YouTube से हर महीने चार लाख रुपया कमाते हैं केंद्रीय मंत्री गडकरी, खुद बताया कैसे हुई शुरूआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2021, 08:20 AM IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुलासा किया है कि YouTube से उन्हें चार लाख लाख महीने प्राप्त होते हैं। गडकरी ने बताया कि कैसे उनके वीडियोज के व्यूज से उन्हें फायदा हुआ।

google

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया के इस दौर में लगभग हर इंसान यूट्यूब (YouTube) से परिचित है। सेलेब्रिटीज से लेकर आम लोग तक यूट्यूब के माध्यम से लाखों रुपये कमा रहे हैं। लेकिन शायद ऐसे राजनेताओं के बारे में कम सुना होगा जिन्हें Youtube से एक अच्छी खासी मासिक आय प्राप्त हो रही है। अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूट्यूब के जरिए होने वाले कमाई का खुलासा करते हुएखुद बताया है कि कैसे उन्हें यूट्यूब से हर महीने चार लाख रुपये मिल रहे हैं।

गडकरी ने खुद दी जानकारी

एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा, 'कोरोना काल के दौरान मैंने दो काम किए - मैंने घर पर खाना बनाना शुरू किया और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए व्याख्यान देना शुरू कर दिए। मैंने कई व्याख्यान ऑनलाइन दिए, जिन्हें YouTube पर अपलोड किया गया था।  बड़ी संख्या में दर्शकों की संख्या के कारण, YouTube अब मुझे प्रति माह 4 लाख रुपये का भुगतान करता है।' दरअसल गडकरी के बेबाक अंदाज वाले कई भाषण सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे और बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें देखा था।

End of Feed