अनुच्छेद 370 को लेकर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, BJP ने कहा- वो चीन में हीरो बन गए हैं

  • Updated Oct 12, 2020, 04:23 PM IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 पर ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। संबित पात्रा ने उनके बयान को देश विरोधी बताया है।

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दल और राजनेता  अनुच्छेद 370 हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ लगातार बयान देते रहे हैं। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कुछ ऐसा कहा जिस पर काफी विवाद हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा। इस पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एक तरह से फारूक अब्दुल्ला अपने इंटरव्यू में चीन की विस्तारवादी मानसिकता को न्यायोचित ठहराते हैं। वहीं दूसरी और एक देशद्रोही कमेंट करते हैं कि भविष्य में हमें अगर मौका मिला तो हम चीन के साथ मिलकर अनुच्छेद 370 वापस लाएंगे। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाकर राहुल गांधी पाकिस्तान में हीरो बनें थे। आज फारूक अब्दुल्ला चीन में हीरो बने हैं।

पात्रा ने कहा, '24 सितंबर को फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि आप अगर जम्मू-कश्मीर में जाकर लोगों से पूछेंगे कि क्या वह भारतीय हैं, तो लोग कहेंगे कि नहीं हम भारतीय नहीं है। उसी स्टेटमेंट में ही उन्होंने ये भी कहा था कि अच्छा होगा अगर हम चीन के साथ मिल जाएं। देश की संप्रभुता पर प्रश्न उठाना, देश की स्वतंत्रता पर प्रश्न चिन्ह लगाना क्या एक सांसद को शोभा देता है? क्या ये देश विरोधी बातें नहीं हैं? इन्हीं फारूक अब्दुल्ला ने भारत के लिए कहा था कि PoK क्या तुम्हारे बाप का है, जो तुम PoK ले लोगे, क्या पाकिस्तान ने चूड़ियां पहनी हैं। 

End of Feed