Jammu Kashmir: रामबन में नेशनल हाईवे पर टनल का हिस्सा गिरने से एक की मौत, मलबे में फंसे 10 मजदूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 01:22 PM IST

रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा गुरुवार रात गिर गया, जिसमें नौ लोग फंस गए। बचाव और राहत का कार्य जारी है।

google

Tunnel Collapsed In Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर से एक दर्दनाक खबर आ रही है। जम्मू कश्मीर के रामबन में निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा गिर गया जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। हादसा देर रात का है और बताया जा रहा है कि सुरंग का हिस्सा गिरने की वजह से वहां पर काम करने वाले 10 मजदूर फंस गए हैं जबकि चार लोग अब तक घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुरंग के अंदर फंसे लोग सुरंग के ऑडिट का काम करने वाली कंपनी के लोग हैं। अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल से घटनास्थल के लिए कई एंबुलेंस भेजी गई हैं। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि मलबे में 10 मजदूर फंसे हैं।

लापता मजदूरों का विवरण:-

End of Feed