UP: गंदी क्लिप्स भेज लड़की से छेड़खानी! शिकायत ले पहुंची थाने पहुंची लड़की तो दारोगा ने पूछा- बताओ, कहां-कहां छुआ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 09:24 PM IST

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी दबोच लिया गया है और जांच-पड़ताल की जा रही है।  

google

उत्तर प्रदेश में छेड़खानी की शिकार हुई एक लड़की जब मामले में मदद मांगने पुलिस स्टेशन पहुंची तो वहां उससे पूछा गया कि उसे किस-किस जगह टच किया गया? आरोप है कि यह सवाल उससे खुद दारोगा ने पूछा था।  

UP: गंदी क्लिप्स भेज लड़की से छेड़खानी! शिकायत ले पहुंची थाने पहुंची लड़की तो दारोगा ने पूछा- बताओ, कहां-कहां छुआ?
Photo Credit: BCCL

शिकायत के बाद भी वहां जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने कमिश्नर का दरवाजा खटखटाने पहुंची। वहां सीनियर अफसर से मुलाकात हो पाती उससे पहले उसे रोक दिया गया। हालांकि, पुलिस महकमे की ओर से मामले में एक्शन लिए जाने की बात कही गई।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला जिला कानपुर का है। पीड़िता ने बताया कि छेड़खानी करने वाले का नाम शिव कुमार सिंह है। वह स्वयं को मुख्यमंत्री का जन संपर्क अधिकारी बताता है। 

End of Feed