मौलवी तौकीर रजा ने कहा- ईद के 10 दिन बाकी, उसके बाद देशव्यापी 'जेल भरो' आंदोलन करेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 08:22 PM IST

जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश के मौलवी तौकीर रजा ने कहा है कि ईद के 10 दिन बाकी हैं। उसके बाद हम देशव्यापी 'जेल भरो' आंदोलन शुरू करेंगे।

google

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण विरोधी अभियान पर उत्तर प्रदेश के मौलवी तौकीर रजा ने कहा है कि ईद के 10 दिन बाकी हैं। उसके बाद हम देशव्यापी 'जेल भरो' आंदोलन शुरू करेंगे। अपने देश से प्यार करने वाले हिंदू और मुसलमान दोनों आंदोलन का हिस्सा होंगे।

मौलवी तौकीर रजा ने कहा- ईद के 10 दिन बाकी, उसके बाद देशव्यापी 'जेल भरो' आंदोलन करेंगे
Photo Credit: ANI

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मौलाना तौकीर रजा ने एक अल्टीमेटम जारी किया और चेतावनी दी कि अगर राज्य और केंद्र दोनों की सरकार ने अपने तरीके नहीं बदले तो मुसलमान दिल्ली में धावा बोलेंगे और ईद के बाद 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करेंगे। मौलवी को कांग्रेस पार्टी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का करीबी बताया जाता है। 

End of Feed