अमित शाह ने कहा- अगली जनगणना ई-जनगणना होगी, बताया कैसे अपने आप हो जाएगी अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2022, 09:36 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगली जनगणना ई-मोड के जरिए की जाएगी, जिससे 100 फीसदी सटीक गणना होगी और इसके आधार पर अगले 25 साल के लिए देश के विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी।

google

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के अमिनगांव में जनगणना कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। केवल जनगणना ही बता सकती है कि विकास, एससी और एसटी की स्थिति क्या है और पहाड़ों, शहरों और गांवों में लोगों की जीवनशैली कैसी है। गृह मंत्रालय ने जनगणना को और अधिक वैज्ञानिक बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को जोड़ने का फैसला किया है। अगली जनगणना ई-जनगणना होगी, शत-प्रतिशत पूर्ण जनगणना।

अमित शाह ने कहा- अगली जनगणना ई-जनगणना होगी, बताया कैसे अपने आप हो जाएगी अपडेट

उन्होंने कहा कि जन्म के बाद विवरण जनगणना रजिस्टर में जोड़ा जाएगा और 18 वर्ष की आयु के बाद नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा और मृत्यु के बाद नाम हटा दिया जाएगा। नाम/पता परिवर्तन आसान होगा, यह सब लिंक हो जाएगा। जन्म और मृत्यु रजिस्टर को जनगणना से जोड़ा जाएगा। 2024 तक प्रत्येक जन्म और मृत्यु का पंजीकरण किया जाएगा जिसका अर्थ है कि हमारी जनगणना अपने आप अपडेट हो जाएगी। 

End of Feed