Assam: गोलपारा जिले से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, अलकायदा और अंसारुल्लाह बांग्ला से मिला है संबंध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 12:01 PM IST

पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न राज्यों से कई संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

google

आतंकी गतिविधियों के खिलाफ एक्शन में जुटी असम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलकायदा से जुड़े हुए दो संदिग्ध आतंकियों को पुलिस ने गोलपारा जिले से धर दबोचा है। दोनों के पास से जिहाद से संबंधित सामग्री भी बरामद हुई है।

Assam: गोलपारा जिले से दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, अलकायदा और अंसारुल्लाह बांग्ला से मिला है संबंध
Photo Credit: PTI

मिली जानकारी के अनुसार ये आतंकी अल-कायदा के भारतीय उपमहाद्वीप टीम (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े हुए हैं। इन्हें शनिवार को देर रात गिरफ्तार किया गया है। जांच में ये बात भी सामने आई है कि ये संदिग्ध देश के कई राज्यों का दौरा भी कर चुके हैं और कई मीटिंग्स भी कर चुके हैं।

एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने इनकी गिरफ्तारी के बाद मामले की जानकारी देते हुए कहा कि संदिग्धों ने बांग्लादेश से आए जिहादी आतंकवादियों को रसद सहायता दी और उन्हें ठहरने के लिए जगह भी दिया था। संदिग्धों ने गोलपारा में स्लीपर सेल की भर्ती के लिए अलकायदा के सदस्य होने की बात भी कबूल कर ली है।

End of Feed