धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में घटी आतंकी घटनाएं,लेकिन अक्टूबर के आंकड़े चिंताजनक

  • Updated Oct 25, 2021, 03:14 PM IST

J&K Terrorism: जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में कमी आई है। लेकिन अक्टूबर में जिस तरह गैर कश्मीरी निशाना बनाए गए हैं और सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए हैं,उससे चिंताएं बढ़ी हैं।

धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में घटी आतंकी घटनाएं,लेकिन अक्टूबर के आंकड़े चिंताजनक

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से जम्मू और कश्मीर के दौरे पर हैं। वह ऐसे समय में कश्मीर के दौरे पर हैं, जब कश्मीर में गैर कश्मीरियों को आतंकी सीधे निशाना बना रहे हैं। यात्रा के दौरान वह आतंकियों के शिकार बने लोगों के परिवार जनों से भी मिल रहे  हैं। अक्टूबर के महीने में आतंकियों ने अपनी रणनीति बदलते हुए, कश्मीरी पंडित और प्रसिद्ध फार्मासिस्ट माखन लाल बिंद्रू की हत्या कर दी। इसके अलावा यूपी और बिहार से रोजगार के तलाश में आए प्रवासी श्रमिकों को भी हत्या कर दी है। 

धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में घटी आतंकी घटनाएं,लेकिन अक्टूबर के आंकड़े चिंताजनक

साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल के अनुसार अकेले अक्टूबर में (21 अक्टूबर तक) तक 35 आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 36 लोगों की मौत हुई है। जो कि जुलाई 2021 के बाद सबसे ज्यादा मौत के आंकड़े हैं। उस दौरान 38 लोगों  की जान गई थी। चिंता की बात यह है कि  जुलाई के दौरान 38 में से 33 आतंकी मारे गए थे। जबकि अक्टूबर के दौरान  36 में से 15 आतंकी  ढेर हुए हैं। वहीं इस दौरान 11 नागरिक मारे गए जबकि 10 सुरक्षा बलों के जवान और अधिकारी शहीद हुए हैं।

अक्टूबर के आंकड़े चिंता जनक

End of Feed