आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा नामित आतंकी घोषित, गृहमंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 09:31 AM IST

आतंकी हाफिज सईद के बेटे तल्हा को भी आतंकी घोषित किया गया है। गृहमंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

google

गृह मंत्रालय ने आतंकी हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को यूएपीए के अधिनियम 1967 के तहत आतंकी घोषित किया है। अधिसूचना में बताया गया है कि वो लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन का एक वरिष्ठ नेता और लेट्स के मौलवी विंग का प्रमुख है। वह भारत में लश्कर-ए-तैयबा और अफगानिस्तान में भारतीय हितों की भर्ती फंड इकट्ठा करने, योजना बनाने और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल है।

आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा नामित आतंकी घोषित, गृहमंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

तल्हा सईद नामित आतंकी घोषित
मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा  के मुखिया हाफिज सईद के बेटे हाफिज तलहा को गृह मंत्रालय द्वारा गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत नामित आतंकवादी घोषित किया गया है।मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि हाफिज तल्हा सईद लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी संगठन का एक वरिष्ठ नेता और लेट्स के मौलवी विंग का प्रमुख है। अधिसूचना में कहा गया है कि वह भारत में लश्कर-ए-तैयबा और अफगानिस्तान में भारतीय हितों की भर्ती, फंड इकट्ठा करने, योजना बनाने और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल है।

End of Feed