भोपाल-नागपुर हाईवे पर सुखतवा पुल ट्राले सहित टूटकर गिरा, भोपाल-नागपुर हाईवे बंद, सामने आया Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 05:30 PM IST

madhya pradesh bridge collapsed: मध्य प्रदेश के भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-69 पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां सुखतवा नदी का पुल संडे को टूटकर गिर गया। 

google

भोपाल नागपुर नेशनल हाइवे 69 पर बड़ा हादसा हो गया है। नेशनल हाइवे 69 पर सुखतवा पुल ट्राले सहित नीचे गिर गया है, नर्मदापुरम के सुखतवा नदी पर ब्रिटिश शासन का बना पुल टूट कर गिर गया है। पुल से बड़ा ट्राला गुजर रहा था, तभी पुल का हिस्सा नदी में गिर गया। 128 व्हील वाला यह ट्राला हैवी मशीन को लेकर पावर ग्रिड इटारसी जा रहा था। 

भोपाल-नागपुर हाईवे पर सुखतवा पुल ट्राले सहित टूटकर गिरा, भोपाल-नागपुर हाईवे बंद, सामने आया Video

पावर ग्रिड इटारसी में लगाई जाने वाली 17 फीट ऊंची और लगभग 20 फीट चौड़ी मशीन को ले जाने हैदराबाद की तोशिबा कंपनी का ट्राला हैदराबाद से इटारसी के लिए रवाना हुआ था। इस ट्राले में एक एक्सल में 8 टायर लगे हैं। 16 एक्सल में 128 टायर लगे हुए है। ट्राले को खींचने वाले ट्रक में 10 टायर हैं। मशीन का वजन 130 टन है।

'हर दिन 5 हजार वाहन क्रॉस होते हैं'

End of Feed