शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' के जरिए फिर किया बीजेपी पर हमला, अल-कायदा से की 'ऑपरेशन लोटस' की तुलना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 09:50 AM IST

Operation Lotus: 'सामना' के मुताबिक केंद्र सरकार ने अपराधी की तरह उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर जनता की सरकार को बदनाम किया। ईडी का इस्तेमाल महाराष्ट्र में भी सरकार गिराने के लिए किया गया था।

google

Operation Lotus: देशभर के कई राज्यों में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर शिवसेना ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के जरिए बीजेपी के मौजूदा हालात की कड़ी आलोचना की है। साथ ही कहा कि 'ऑपरेशन लोटस' यानी 'कमल' अलकायदा की तरह आतंक का शब्द बन गया है।

शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' के जरिए  फिर किया बीजेपी पर हमला, अल-कायदा से की 'ऑपरेशन लोटस' की तुलना
Photo Credit: ANI

अल-कायदा से की 'ऑपरेशन लोटस' की तुलना 

End of Feed