Maharashtra Politics: NCP चीफ शरद पवार का बड़ा कदम, पार्टी के सभी विभाग और प्रकोष्ठ किए भंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 07:38 AM IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। राकांपा के वरिष्ठ नेता ने प्रफुल्ल पटेल ने इसकी जानकारी दी है।

google

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को पार्टी के सभी विभागों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। पार्टी के महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने एक बयान में कहा, 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्री शरद पवार के अनुमोदन से, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस को छोड़कर, राकांपा के सभी विभाग और प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग किए जा रहे हैं।' पटेल के पत्र को पवार के साथ-साथ पार्टी के सभी विभागाध्यक्षों और प्रकोष्ठों को भेजा गया है।

Maharashtra Politics: NCP चीफ शरद पवार का बड़ा कदम, पार्टी के सभी विभाग और प्रकोष्ठ किए भंग
Photo Credit: PTI

संगठन में करेंगे बदलाव!

End of Feed