Sanjay Raut: संजय राउत को ED ने भेजा समन, जमीन घोटाले में कल पेश होने को कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 03:28 PM IST

Sanjay Raut: प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर शिवसेना नेता संजय राउत को ED ने समन भेजा है। राउत को कल यानि मंगलवार को दफ्तर में पेश होने को कहा है।

google

Sanjay Raut News: महाराष्ट्र में ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत पर को समय जारी किया है। जमीन घोटाले के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने संजय राउत को कल यानि मंगलवार सुबह 11 बजे पेश होने को कहा है। ईडी 1,034 करोड़ रुपए के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता की संपत्ति को अटैच कर चुका है। निदेशालय ने संजय राउत के अलीबाग में एक प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क कर दिया था। ईडी राउत के अलावा उनकी पत्नी से भी पूछताछ कर चुका है।

Sanjay Raut: संजय राउत को ED ने भेजा समन, जमीन घोटाले में कल पेश होने को कहा
Photo Credit: ANI

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1034 करोड़ रुपये से अधिक के भूमि घोटाले के सिलसिले में गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन नाम की एचडीआईएल (हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) की  सहयोगी कंपनी के निदेशकों में से एक प्रवीण राउत को गिरफ्तार कर चुका है। राउत का नाम पहले पीएमसी बैंक घोटाले में जांच के दौरान सामने आया था जिसमें सारंग और राकेश वधावन मुख्य आरोपी हैं। राउत की पत्नी माधुरी ने 2010 में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा को 55 लाख रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था, जिसका इस्तेमाल दादर में एक फ्लैट की खरीद के लिए किया गया था।  इसमें म्हाडा की अनुमति के बिना 458 घरों की बुकिंग की बात कही गई है जिसके माध्यम से उन्होंने 138 करोड़ एकत्र किए।

End of Feed